विविध भारत

कोरोना वायरस: भारत में अलर्ट, चीन से केरल लौटे 7 लोग निगरानी में

चीन,नेपाल और सिंगापुर के बाद अब भारत में कोरोना वायरस का खतरा केरल में चीन से लौटे 7 लोगों को स्वास्थ्य विभाग ने निगरानी में रखा उनकी मेडिकल जांच में कोरोना वायरस होने का काई लक्षण नहीं पाया गया
2 min read
aaa.png

नई दिल्ली। चीन, नेपाल और सिंगापुर के बाद अब भारत में कोरोना वायरस ( Coronavirus ) का खतरा बढ़ता जा रहा है। केरल में चीन ( China ) से लौटे 7 लोगों को निगरानी में रखा गया है।

हालांकि उनकी मेडिकल जांच में कोरोना वायरस ( Coronavirus ) होने का काई लक्षण नहीं पाया गया है। बावजूद इसके स्वास्थ्य विभाग ( Health Department ) इन लोगों को लेकर बेहद सतर्क है और कई लेवल पर इनकी निगरानी की जा रही है।

फिलहाल डॉक्टर्स ने इनको आम लोगों से दूर रखा है।

वहीं, कोरोना वायरस ( Coronavirus ) ) मामले में भारत में 96 विमानों के 20 हजार यात्रियों की थर्मल जांच ( Thermal test ) की गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि इन स्वास्थ्य जांचों में कोई भी व्यक्ति कोरोना वायरस से ग्रसित नहीं पाया गया है।

भारत सरकार के स्वास्थ्य मंत्रालय के अधिकारी ने कहा कि अभी तक अलग-अलग देशों से आ रहे 96 विमानों के यात्रियों की जांच की गई है।

इन 96 विमानों में सवार सभी 20 हजार 844 यात्री कोरोना वायरस से पूरी सुरक्षित पाए गए हैं।

कोरोना वायरस से चीन में कई व्यक्तियों की मौत के बाद केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्री डॉ. हर्षवर्धन स्थिति की निकटता से समीक्षा कर रहे हैं।

आपको बता दें कि चीन के नेशनल हेल्थ कमीशन की ओर से दी गई जानकारी क अनुसार कोरोना वायरस के अब तक 1287 मामले सामने आ चुके हैं, जबकि 41 लोगों की मौत हो चुकी है।

Updated on:
25 Jan 2020 07:50 pm
Published on:
25 Jan 2020 12:04 pm
Also Read
View All
Ambikapur News: मलेरिया प्रभावित क्षेत्र मतरिंगा पहुंचे सरगुजा कलेक्टर, देखी व्यवस्था, यहां मिल चुके हैं 39 मरीज

Railway News: अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन एक्सप्रेस के बिश्रामपुर स्टेशन में ठहराव की मांग, चरणबद्ध आंदोलन शुरु

Surajpur Fertilizer Scam Case: खाद घोटाले में मार्कफेड विश्रामपुर के गोदाम प्रभारी निलंबित, को-ऑपरेटिव बैंक के पूर्व मैनेजरों को भी नोटिस

Balrampur News: डीएव्ही मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में 2 छात्रों की खेल शिक्षक ने की स्टंप से पिटाई! पीठ पर पड़े निशान, धमकी भी दी

Ambikapur Road Accident: अंबिकापुर-बिलासपुर एनएच पर कार-बस में जबरदस्त भिड़ंत, 1 महिला की मौत, 7 घायल