विविध भारत

Coronavirus: दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी दफ्तरों में बायोमेट्रिक अटेंडेंस पर लगाई रोक

दिल्ली में कोरोना वायरस की खतरे के चलते AAP सरकार ने बायोमेट्रिक उपस्थिति पर रोक लगाई सरकार ने यह फैसला राजधानी में कोरोना वायरस के संभावित खतरे को ध्यान में रखते हुए लिया सरकार की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि अस्थायी रूप से यह रोक अगले आदेश तक जारी रहेगी

2 min read
Coronavirus: दिल्ली सरकार का बड़ा फैसला, सरकारी दफ्तरों में बायोमेट्रिक अटेंडेंस पर लगाई रोक

नई दिल्ली। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस ( Coronavirus ) की खतरे के चलते आप सरकार ने फिलहाल बायोमेट्रिक उपस्थिति ( Biometric attendance ) पर रोक लगा दी है।

दिल्ली सरकार ने यह फैसला राजधानी में कोरोना वायरस ( Coronavirus in Delhi ) के संभावित खतरे को ध्यान में रखते हुए लिया है। सरकार की ओर से जारी पत्र में कहा गया है कि अस्थायी रूप से यह रोक अगले आदेश तक जारी रहेगी।

दिल्ली सरकार ( Delhi Goverment ) ने अपने आदेश में सभी सरकारी कार्यालयों के विभागाध्यक्षों को पत्र लिख बायोमेट्रिक अटेंडेंस सिस्टम को बंद करने को कहा है।

दिल्ली सरकार ने इसके लिए प्रमुख सचिव, विभागों के सचिवों, नगर निगमों और स्वायत्त निकायों को पत्र लिखा है।

वहीं, देश में कोरोना वायरस coronavirus us in India ) के बढ़ते मामलों पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ( Union Health Minister Harsh Vardhan ) ने संसद को बीमारी पर नियंत्रण करने के लिए सरकार द्वारा अपनाए जा रहे उपायों की जानकारी दी।

स्वास्थ्य मंत्री ने गुरुवार को कहा कि हम वायरस से लड़ने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं।

मंत्री ने संसद को बताया कि 4 मार्च तक कुल 28,529 लोगों की निगरानी(कम्युनिटी सर्विलांस) की जा रही है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री निजी तौर पर स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।

ईरान में फंसे भारतीयों के बारे में उन्होंने कहा कि सरकार वहां फंसे भारतीयों के स्वास्थ्य के लिए ईरानी अधिकारियों के साथ मिल कर काम कर रही है और जरूरत के मुताबिक वहां से लोगों को निकालने के लिए संपर्क में है।

मंत्री ने कहा कि देश के 12 प्रमुख समुद्री बंदरगाहों और 65 छोटे बंदरगाहों पर यात्रियों की स्क्रीनिंग भी शुरू की गई। उन्होंने कहा कि इस बीमारी से निपटने के लिए सभी सरकारी विभागों को मिलकर काम करने की जरूरत है, न कि सिर्फ स्वास्थ्य मंत्रालय को।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार हवाई अड्डों पर पांच लाख से अधिक लोगों की स्क्रीनिंग की गई है। मंत्रालय ने कहा कि कम्युनिटी सर्विलांस जारी है और बीमारी को रोकने के लिए सामूहिक दृष्टिकोण अपनाया गया है।

ये भी पढ़ें

पुलिस विभाग में बायोमेट्रिक मशीन पर लगी रोक, कोरोना से सहमे अफसर
Updated on:
06 Mar 2020 06:06 pm
Published on:
05 Mar 2020 05:30 pm
Also Read
View All
Farmer Died: तेज आंधी-बारिश में गिरा पुआल से भरा लकड़ी का मचान, दबकर मर गया नीचे बैठा किसान, नहीं मानी बात

Indian Railway News: बौरीडांड़ जंक्शन से सूरजपुर तक रेल लाइन दोहरीकरण, अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन समेत चलती हैं ये 6 गाडिय़ां, MCB के 9 गांवों की जमीन अधिग्रहित

Panchayat By-Election 2026: यहां 3 दिन में बिके मात्र 2 नामांकन फॉर्म, ज्यादा पंच निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद

Commits Suicide: गर्मी में बंद पड़े स्कूल में महिला की फांसी पर लटकती मिली लाश, KYC कराने निकली थी घर से

Underground Electrification: शहर के देवीगंज और सदर रोड में होगा अंडरग्राउंड विद्युतीकरण, हटेंगे पुराने बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर