भारत में बढ़ती जा रही कोरोनो वायरस के मरीजों की संख्या हवाईअड्डे पर कुल 15,24,266 यात्रियों की जांच की गई
नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस ( Coronavirus in India ) के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। अब तक कुल कन्फर्म मामलों की संख्या बढ़ कर 562 हो गई है।
स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय ( Ministry of Health and Family Welfare ) ने बुधवार को यह जानकारी दी। इसमें से कोविड-19 ( Kovid-19 ) के 512 सक्रिय मामले हैं, 40 ठीक हुए और डिस्चार्ज किए गए मामले हैं, जबकि 9 लोगों की मौत हो चुकी है।
वहीं, भयभीत लोगों में कोरोना वायरस के फैलाव को लेकर तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं। ऐसा एक सवाल एयर कंडीशनर ( AC ) के इस्तेमाल से जुड़ा है।
दरअसल, गर्मी बढ़ने के साथ-साथ लोग घरों में एयर कंडीशनर के इस्तेमाल को लेकर असमंजस में है। लोगों को डर है कि AC के इस्तेमाल से कोरोना वायरस तेजी से फैल सकता हैं।
ऐसे में एक्सपर्ट्स का भी कुछ ऐसा ही मानना है। मेदांता हॉस्पिटल ( Medanta Hospital ) लखनऊ के डायरेक्टर डॉ. राकेश कपूर का कहना है कि AC कंडिशन में कोरोना वायरस को कंट्रोल करने में ज्यादा जेहमत उठानी पड़ सकती है।
वहीं, केंद्र सरकार की ओर से जारी एडवाइजरी में कहा गया है कि AC के इस्तेमाल से बचना चाहिए। क्योंकि AC के इस्तेमाल से तापमान ठंडा हो जाता है और आद्रता बढ़ती है।
ये सब कारण कोरोना वायरस के फैलाव के अनुकूल होते हैं। आपको बता दें कि बुधवार को सुबह 9.15 बजे स्वास्थ्य मंत्रालय ने आंकड़े पेश किए।
इसके अलावा, मंत्रालय ने कहा कि हवाईअड्डे पर कुल 15,24,266 यात्रियों की जांच की गई है।