20 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Miscellenous India / जानें हंता वायरस भारत के लिए कितना खतरनाक? चीन में एक शख्स की हो चुकी मौत

जानें हंता वायरस भारत के लिए कितना खतरनाक? चीन में एक शख्स की हो चुकी मौत

कोरोना से जूझ रहे चीन में अब हंता वायरस ने एक व्यक्ति की जान ले ली इस बीच बड़ा सवाल, यह हंता वायरस भारत के लिए कितना खतरनाक है?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Mohit sharma

•

Updated: 24 Mar 2020, 7:36 PM IST

जानें हंता वायरस भारत के लिए कितना खतरनाक? चीन में एक शख्स की हो चुकी मौत

जानें हंता वायरस भारत के लिए कितना खतरनाक? चीन में एक शख्स की हो चुकी मौत

नई दिल्ली। कोरोना वायरस ( Coronavirus ) का दंश अभी खत्म नहीं हुआ था कि एक और नए जानलेवा वायरस ने चीन को संकट में डाल दिया है।

दरअसल, कोरोना वायरस ( Coronavirus in India ) से जूझ रहे चीन में अब हंता वायरस ( Hantavirus )
ने एक व्यक्ति की जान ले ली है। इस वायरस ने एक चीन ही नहीं, बल्कि पूरी दुनिया में अफरातफरी मचा दी है।

हालांकि अभी चीन में इस वायरस का यह पहला ही केस है। लेकिन इस बीच बड़ा सवाल यह है कि यह हंता वायरस ( Hantavirus ) भारत के लिए कितना खतरनाक है?

आपको बता दें कि चीन में जो व्‍यक्ति हंता वायरस का शिकार हुआ है, काम की तलाश में बस के माध्यम से शाडोंग प्रांत को लौट रहा था। जिसके बाद बस में बैठे अन्य 32 यात्रियों की भी जांच कराई गई है।

Coronavirus: डॉक्टरों पर घर खाली करने का दबाव क्यों बना रहें मकान मालिक, जानें अमित शाह कों चिठ्ठी में लिखी क्या बात

आपको बता दें कि भारत में पहले ही हंता वायरस के केस सामने आ चुके हैं। सबसे पहले 2008 में तमिलनाडु के वेल्‍लोर हंता वायरस का पहला केस पाया गया था।

तब इरुला समुदाय के 28 लोग इस वायरस की चपेट में आ गए थे। यहां गौर करने वाली बात यह है कि हंता वायरस के संक्रमण में आने वाले अधिकांश लोग सांप और चूहे पकड़ने वाले थे।

फिर इसके बाद साल 2016 में मुंबई में हंता वायरस से 12 साल के बच्‍चे की मौत हुई थी।

बड़ी खबर: क्या कोरोना से निपटने का सिंगापुर मॉडल? इस जानलेवा वायरस से नहीं हुई एक भी मौत

हालांकि हंता वारयस इंसान से इंसानों में नहीं फैलता है। लेकिन चूहों के मल को छूने के बाद मुंह , कान व नाक को टच करने से इसके फैलने के खतरे बढ़ जाते हैं।

यहां राहत देने वाली बात यह है कि सूरज की रोशनी से यह वायरस जल्द ही नष्ट हो जाता है।

Coronavirus: क्या सूंघने की क्षमता का कम होना भी है कोरोना का लक्षण? जानें क्या कहते हैं वैज्ञाानिक