विविध भारत

कोरोना वायरस: किंग खान की मदद पर ममता बनर्जी ने जाहिर की खुशी, बोलीं- हेल्प के ​लिए थैंक्स

भारत में कोरोना संकट के बीच देश की कई जानी-मानी हस्तियां लोगों की मदद को आ रहीं आगे नेताओं और जानी-मानी हस्तियों समेत बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों ने दिल खोलकर दान दिया

2 min read
कोरोना वायरस: किंग खान की मदद पर ममता बनर्जी ने जाहिर की खुशी, बोलीं- हेल्प के ​लिए थैंक्स

नई दिल्ली। भारत में कोरोना संकट ( Coronavirus in india ) के बीच देश की कई जानी-मानी हस्तियां लोगों की मदद को आगे आ रही हैं। पिछले कुछ दिनों में नेताओं और देश की जानी मानी हस्तियों समेत बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों ने दिल खोलकर दान दिया है।

ऐसे में बॉलीवुड के किंग खान ( Shahrukh Khan) कहां पीछे रहने वाले थे। शाहरुख खान ने कोरोना से जंग में सरकार की मदद की घोषणा की है।

शाहरुख की इस पहल पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ( Mamata Banerjee ) ने उनका आभार व्यक्त किया है।

मुख्यमत्री ममता बनर्जी ने ट्वीट कर शाहरुख खान को धन्यवाद कहा है। अपने ट्वीट में ममता ने लिखा कि आपके सहयोग के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद।

आपके द्वारा की गई मदद इस मुसीबत की घड़ी में कई जरूरतमंद लोगों का सहारा बनेगी। ममता बनर्जी ने आगे लिखा कि आपकी इस इंसानियत हर उस इंसान को प्रेरना मिलेगी जो आपको अपना आदर्श मानता है।

गौरतलब है कि शाहरुख खान IPL टीम कोलकाता नाइट राइडर्स के मालिक है। अब शाहरुख ने अपनी टीम के माध्यम से PM-Cares Fund में डोनेट किया है।

यही नहीं किंग खान ने कोरोना के मरीजों का इलाज कर रहे डॉक्टरों को Personal Protective Equipment (PPE) मुहैया कराने की भी बात कही है।

बताया जा रहा है कि शाहरुख खान ने इसी क्रम में पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी से फोन पर भी बात की है।

ये भी पढ़ें

Corona: लॉक डाउन के बीच देवबंद में सफाईकर्मियों का फूल बरसाकर स्वागत
Updated on:
04 Apr 2020 09:02 pm
Published on:
04 Apr 2020 06:57 pm
Also Read
View All
Huge fire investigation: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में लगी आग की जांच शुरु, फोरेंसिक एक्सपर्ट ने जब्त किए अवशेष

Hot sunday: रविवार रहा इस सीजन का सबसे गर्म दिन, अंबिकापुर का पारा पहुंचा 41.5 डिग्री, बदलेगा मौसम, बारिश-आंधी के भी आसार

Huge fire in Ambikapur: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग से जला पड़ोसी का घर, 2 व्यवसायियों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

Man climbed on tower: कोर्ट का फैसला सुनते ही 2 बच्चों को किया पत्नी के हवाले, फिर हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया युवक, जानिए वजह

Huge fire in Ambikapur: आग से प्रभावितों को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पहुंचे कलेक्टर के पास, कहा- इन्हें मुआवजा दिलाएं और व्यवसायी पर दर्ज करें एफआईआर