विविध भारत

देश में Corona के नए मामलों ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, अमरीका को पीछे छोड़ सामने आए सबसे ज्यादा नए केस

देश में Coronavirus के नए केसों ने बनाया विश्व रिकॉर्ड, एक दिन में सामने आए 3.15 लाख से ज्यादा मामले, पीछे छूटा अमरीका

2 min read
Apr 22, 2021
Coronavirus In India

नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस ( Coronavirus in india )की जानलेवा रफ्तार तेजी से आगे बढ़ रही है। दूसरी लहर का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा, बल्कि कई पाबंदियों के बाद भी देश में रोजाना नए मामलों ( Corona New Cases ) में रिकॉर्ड तोड़ आंकड़े सामने आ रहे हैं। बीते 24 घंटे में भारत में ना सिर्फ एक दिन का अब तक का सबसे बड़ा आंकड़ा सामने आया बल्कि इस आंकड़े ने दुनिया के सभी देशों को पीछे छोड़ वर्ल्ड रिकॉर्ड भी बना दिया है।

बुधवार रात 12 बजे तक 24 घंटों में भारत में कोरोना के 3 लाख 15 हजार 478 नए संक्रमित मिले। महामारी की शुरुआत से लेकर अब तक एक दिन में संक्रमितों की यह संख्या पूरी दुनिया में सबसे ज्यादा है।

भारत में कोरोना वायरस के नए मामलों ने अमरीका को पछाड़ते हुए एक दिन में 3.15 लाख से ज्यादा मामले सामने आए हैं। इससे पहले विश्व में एक दिन में सर्वाधिक नए संक्रमित मिलने का रिकॉर्ड अमरीका के पास था।
अमरीका में 8 जनवरी, 2021 को 3 लाख 07 हजार 570 नए संक्रमित मिले थे।

मौत के आंकड़े भी डराने वाले
देश में कोरोना महामारी से मरने वालों के आंकड़े भी डरा रहे हैं। देश में पिछले 6 दिनों से मौत के आंकड़े भी नया रिकॉर्ड बना रहे हैं। बीते 24 घंटों के दौरान कुल 2101 कोरोना मरीजों ने दम तोड़ दिया है।

वहीं देश में महामारी से मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 1,84,672 हो गई। अब तक कोरोना के कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,59,24,732 हो गई है।

देश में उपचाराधीन मरीजों की संख्या 22,84,209 पर पहुंच गई। यह कुल संक्रमितों की संख्या का 14.3 फीसदी है।

ठीक होने की दर में गिरावट
कोविड-19 से संक्रमित मरीजों के ठीक होने की दर में भी गिरावट दर्ज की जा रही है। यह अब 84.5 फीसदी पर पहुंच गई है। देश में अब तक इस बीमारी से स्वस्थ होने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 1 करोड़ 34 लाख 47 हजार 040 हो गई है।

आपको बता दें कि देश के 8 राज्य ऐसे हैं जहां सबसे ज्यादा कोरोना के चलते लोग जान गंवा रहे हैं। इनमें सबसे आगे महाराष्ट्र है। यहां एक दिन में 568 लोगों ने अपनी जान गंवाई है। जबकि दिल्ली में भी 249 लोगों की मौत हुई है। छत्तीसगढ़ में 193, यूपी में 187, गुजरात 125, कर्नाटक में 116, पंजाब में 69 और मध्य प्रदेश में 75 लोग इस महामारी की चपेट में आकर जान गंवा चुके हैं।

Published on:
22 Apr 2021 07:49 am
Also Read
View All
Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग

Big incident in hospital: संकल्प हॉस्पिटल पर दर्ज होगा गैर इरादतन हत्या का मामला! जनरेटर में दुपट्टा फंसने से महिला गार्ड की हुई है मौत