विविध भारत

कोरोना वायरस: PM मोदी ने मंत्रियों की विदेश यात्रा पर लगाई रोक, लोगों से एहतियात बरतने की अपील

चीन समेत कई देशों में अब तक चार हजार से ज्यादा लोगों की मौत का कारण बना कोरोना वायरस राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली और उससे सटे हरियाणा में कोरोना वायरस को महामारी घोषित कर दिया गया PM नरेंद्र मोदी ने कोरोना के खतरे को गंभीरता से लेते हुए मंत्रियों को विदेश यात्रा न करने की सलाह दी

2 min read
कोरोना वायरस: PM मोदी ने मंत्रियों की विदेश यात्रा पर लगाई रोक, लोगों से एहतियात बरतने की अपील

नई दिल्ली। चीन समेत कई देशों में अब तक चार हजार से ज्यादा लोगों की मौत का कारण बना कोरोना वायरस ( coronavirus ) अब भारत में भी पांव पसारता जा रहा है।

यही वजह है कि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली ( Coronavirus in Delhi ) और उससे सटे हरियाणा में कोरोना वायरस को महामारी ( Coronavirus epidemic ) घोषित कर दिया गया है।

वहीं, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( PM Narendra Modi ) ने कोरोना के खतरे को गंभीरता से लेते हुए मंत्रियों को विदेश यात्रा न करने की सलाह दी है।

प्रधानमंत्री मोदी ने ट्वीट किया, "सरकार नोवल COVID-19 कोरोन वायरस के प्रकोप और उसकी रोकथाम को लेकर पूरी तरह से सतर्क है।

सभी मंत्रालयों और राज्यों में, सभी की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए कई कदम उठाए गए हैं। ये कदम व्यापक हैं, जिसमें वीजा निलंबन से लेकर स्वास्थ्य सेवा की क्षमता बढ़ाना शामिल है। "

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा क? कोरोना वायरस ?? के भय को न कहें और सावधानियों को हां कहें।

उन्होंने लिखा कि केंद्र सरकार का कोई भी मंत्री आगामी दिनों में विदेश यात्रा नहीं करेगा। इसके साथ ही मैं अपने देशवासियों से आग्रह करता हूं कि वे गैर-जरूरी विदेश यात्रा से भी बचें।

हम बड़ी सभाओं व भीड़ वाले सार्वजनिक कार्यक्रमों में शामिल न होकर कोरोना वायरस के फैलाव को रोक सकते हैं।

आपको बता दें कि जानलेवा कोरोना वायरस ने दुनिया के 114 देशों को चपेट में ले लिया है। ताजा आंकड़ों के अनुसार 114 देशों में अब तक 118000 मामले सामने आए हैं। जबकि कोरोना से 4,291 लोगों की मौत हो चुकी है।

भारतीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने जानकारी देते हुए बताया कि देश में कोरोना वायरस कोविड 19 के संक्रमण के 70 से अधिक मामलों की पुष्टि हुई है।

ये भी पढ़ें

जानें संसद में ​कपिल सिब्बल ने क्यों कहा- दिल्ली में भड़की हिंसा के पीछे वायरस
Updated on:
13 Mar 2020 07:50 am
Published on:
12 Mar 2020 05:31 pm
Also Read
View All
Farmer Died: तेज आंधी-बारिश में गिरा पुआल से भरा लकड़ी का मचान, दबकर मर गया नीचे बैठा किसान, नहीं मानी बात

Indian Railway News: बौरीडांड़ जंक्शन से सूरजपुर तक रेल लाइन दोहरीकरण, अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन समेत चलती हैं ये 6 गाडिय़ां, MCB के 9 गांवों की जमीन अधिग्रहित

Panchayat By-Election 2026: यहां 3 दिन में बिके मात्र 2 नामांकन फॉर्म, ज्यादा पंच निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद

Commits Suicide: गर्मी में बंद पड़े स्कूल में महिला की फांसी पर लटकती मिली लाश, KYC कराने निकली थी घर से

Underground Electrification: शहर के देवीगंज और सदर रोड में होगा अंडरग्राउंड विद्युतीकरण, हटेंगे पुराने बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर