विविध भारत

लॉकडाउन के बाद भी मास्क पहनना होगा अनिवार्य, PM मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में दिए संकेत

PM मोदी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग ( video conferencing ) से सभी मुख्यमंत्रियों के बातचीत की बैठक में कई राज्यों के मुख्यमंत्रियों ने लॉकडाउन ( Lockdown ) को बढ़ाने की मांग की  

2 min read
PM मोदी बोले- लॉकडाउन के बाद भी पहनना होगा मास्क, मुख्यमंत्रियों के साथ प्रधानमंत्री की 5 बड़ी बातें

नई दिल्ली। देश में कोरोना महामारी ( Coronavirus ) का संक्रमण जारी है। कोरोना की रोकथाम के लिए 3 मई तक के लिए देशव्यापी लॉकडाउन ( Lockdown ) लागू किया गया है।

ऐसे में बड़ा सवाल यह है कि क्या 3 मई के बाद लॉकडाउन हटा लिया जाएगा या फिर इसकी मियाद एक बार बढ़ा दी जाएगी।

इन सब आशंकाओं और उम्मीदों के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ( ) ने सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी मुख्यमंत्रियों के बातचीत की।

इस बैठक में तीन मुख्य बिंदुओं पर चर्चा की गई। पहला, राज्यों में कोरोना ( Coronavirus in india ) की मौजूदा स्थिति और इसको फैलने से रोकने के लिए किए जा रहे प्रयास।

दूसरा, लॉकडाउन में गृह मंत्रालय ( Home Ministry ) की ओर से दी गई छूट का फीडबैक और तीसरा, तीन मई के बाद क्या रणनीति अपनाई जाए। इस दौरान सभी मुख्यमंत्रियों ने अपनी-अपनी राय रखी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ इस बातचीत में गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत ने सोमवार को कहा कि तीन मई को समाप्त होने वाले कोविड-19 संबंधित लॉकडाउन को राज्य के अंदर आर्थिक गतिविधियों में छूट के साथ और आगे बढ़ाया जाना चाहिए।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ सोमवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस में हिस्सा लेने वाले सावंत ने यह भी कहा कि

इस दौरान मेघालय के मुख्यमंत्री ने भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को लॉकडाउन तीन मई के बाद बढ़ाने का सुझाव दिया।

पुडुचेरी के मुख्यमंत्री वी. नारायणसामी ने प्रधानमंत्री मोदी के समक्ष पर्याप्त मात्रा में पीपीई और अन्य चिकित्सा उपकरण मुहैया कराए जाने की मांग रखी।

हालांकि उन्होंने 3 मई के लॉकडाउन में कुछ छूट दिए जाने का भी सुझाव दिया।

वहीं, ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने भी लॉकडाउन को जारी रखने का सुझाव दिया है। हालांकि उन्होंने इस दौरान आर्थिक गतिविधियों में कुछ छूट दिए जाने की भी बात कही।

पटनायक ने कहा कि मेरा केंद्र सरकार से अनुरोध है कि वह अर्थव्यवस्था को गति देने के उपायों पर गौर करें।

इस बीच उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने भी प्रधानमंत्री मोदी से उद्योग और अर्थव्यवस्था को पुनर्जीवित करने के उपायों पर ध्यान देने की मांग की।

उन्होंने कहा कि लॉकडाउन से राज्य का पर्यटन काफी प्रभावित हुआ है। उन्होंने कहा कि अब चरणबद्ध तरीकों से आर्थिक गतिविधियों को शुरू किया जाना चाहिए।

आपको बता दें कि बठक में सभी मुख्यमंत्रियों ने फेस कवर मास्क लगाया हुआ था, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी हरे रंग के बॉर्डर वाले सफेद गमछा मुंह से लपेटे हुए थे।

इस दौरान प्रधानमंत्री ने कहा कि अब लॉकडाउन के बाद भी हमें सोशल डिस्टैंसिंग का पालन करना होगा, जबकि मास्क जिंदगी का हिस्सा होने चाहिए।

ये भी पढ़ें

कोरोना फ्री हुआ चीन का वुहान शहर! आखिरी मरीज को भी मिली अस्पताल से छुट्टी
Updated on:
27 Apr 2020 05:19 pm
Published on:
27 Apr 2020 05:07 pm
Also Read
View All
Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग

Big incident in hospital: संकल्प हॉस्पिटल पर दर्ज होगा गैर इरादतन हत्या का मामला! जनरेटर में दुपट्टा फंसने से महिला गार्ड की हुई है मौत