नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस ( coronavirus ) की रोकथाम को लेकर लागू देशव्यापी लॉकडाउन ( Lockdown in India ) के बीच एक शादी के पूरे देश में चर्चें हैं।
चेक पोस्ट पर हुई यह शादी है उत्तराखंड ( Uttarakhand ) के विक्रम और नेहा की। दरअसल, विक्रम बारात लेकर उत्तरखंड के काशीपुर पहुंचा था, लेकिन पुलिस ने उसको बॉर्डर पर ही रोक लिया।
इस बीच दूल्हा पक्ष ने पुलिस को प्रशासन से मिली अनुमति दिखाई। इस पर पुलिस ने बारात को बॉर्डर पर ही रोक लिया और दुल्हन और उसके परिजनों को भी वहीं बुलवा लिया।