जिलाधिकारी ने बताया कि साेशल डिस्टेंस का पालन करने के लिए हरेक बस में 25 यात्री ही भेजे गए। सहारनपुर से महारजगंज, गाेरखपुर, श्रावस्ती, गाेंडा, कुशीनगर, सिद्धार्थनगर, संतकबीर नगर, अयाेध्या, बाराबांकी, बिजनाैर, रामपुर, मुरादाबाद, संभल और बस्ती जिलों के लिए रवाना किया गया। उन्हाेंने बताया कि अभी तक सहारनपुर में करीब 2200 कामगार पहुंचे हैं। इन सभी काे भेजने की तैयार की जा रही है।