रामपुर: जनपद में बढ़ते कोरोना संक्रमण को लेकर डीएम बेहद सख्त हो गए हैं। वे खुद लॉक डाउन का पालन कराने के लिए अलग-अलग तरीके आजमा रहे हैं। इसी क्रम में आज डीएम आंजनेय कुमार सिंह अपने प्राइवेट वाहन से बिलासपुर पहुंच गए। और लॉकडाउन का पालन होता न देख भड़क गए और ड्यूटी में लगे पुलिस कर्मियों को जमकर हड़काया। डीएम के इन तेवरों का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।