
वुहान अब कोरोना के मामलों से मुक्त हो चुका है।
बीजिंग। चीन के वुहान शहर में अब कोरोना वायरस (Coronavirus) का एक भी मामला नहीं है। यह दावा एक चीनी अखबार की रिपोर्ट में किया गया है। एक समय था कि जब यहां पर कोरोना वायरस से 80,000 लोग संक्रमित पाए गए थे। चीन के राष्ट्रीय स्वास्थ्य आयोग (NHC) ने सोमवार को घोषणा की कि देश में तीन नए कोरोना वायरस मामले सामने आए हैं। इसमें दो विदेश से लौटे नागरिक थे।
रविवार तक चीन में कोरोना वायरस से 4633 लोगों की मौत हुई। मगर इस दिन देश में कोविड-19 से कोई भी मृत्यु दर्ज नहीं की गई। चीन में रविवार तक संक्रमितों की संख्या 82,830 तक पहुंच चुकी है। इनमें से 723 रोगियों का इलाज अभी भी किया जा रहा है। 77,474 लोगों को अस्पताल से छुट्टी मिल चुकी है।
एनएचसी (NHC) के अनुसार कुल मिलाकर 80 मरीजों को रविवार ठीक होने के बाद अस्पतालों से छुट्टी दे दी गई। वहीं गंभीर मामलों की संख्या बढ़कर 52 हो गई। इस बीच, खतरनाक वायरस के खिलाफ तीन माह तक जूझने वाले वुहान शहर में रविवार को मरीजों के इलाज के बाद उन्हें घर जाने को कहा गया।
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक एनएचसी के प्रवक्ता मी फेंग का कहना है कि यह परिणाम वुहान के चिकित्सा कर्मियों द्वारा की गई कठिन मेहनत का नतीजा है। रिपोर्ट में कहा गया कि डेंग नाम के 77 वर्षीय बुजुर्ग की दूसरी बार कोरोना की रिपोर्ट नेगेटिव आई। वुहान को कोरोना मुक्त घोषित किया गया है।
Updated on:
28 Apr 2020 09:16 am
Published on:
27 Apr 2020 04:35 pm
बड़ी खबरें
View Allएशिया
विदेश
ट्रेंडिंग
