विविध भारत

COVID-19: के 24 घंटे में 10 हजार से ज्यादा केस, 3 लाख के करीब हुई Coronavirus मरीजों की संख्या

India में Coronavirus के एक दिन में 10 हजार से अधिक मामले Union Ministry of Health and Family Welfare ने जारी किए आंकड़े

2 min read

नई दिल्ली। देश में कोरोना मरीजों ( Coronavirus in india ) की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। ऐसा पहली बार है जब कोरोना वायरस ( Coronavirus Update ) के एक दिन में 10 हजार से अधिक मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य औरपरिवार कल्याण मंत्रालय ( Union Ministry of Health and Family Welfare ) की ओर शुक्रवार को जारी किए गए आंकड़ों में बताया गया कि देश में अब तक कोरोना वायरस ( Coronavirus Patients ) के रोगियों की कुल संख्या 2,97,535 हो गई है। चौंकाने वाली बात यह है कि इनमें से 10,956 केस तो पिछले 24 घंटों में ही रिकॉर्ड किए गए हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय ( Health Ministry ) ने बताया किदेश के विभिन्न राज्यों में अभी तक कोरोना वायरस ( COVID-19 ) के 147195 मरीज ठीक हो चुके हैं, जबकि फिलहाल 141842 सक्रिय हैं।

स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस के 396 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसके साथ कुल मृतकों की संख्या बढ़कर 8498 हो गई है। आपको बता दें कि भारत में कोरोना वायरस का संक्रमण अब तेजी से फैलता जा रहा है। एक रिपोर्ट के अनुसार कोरोना के दैनिक मामलों में बढ़ोत्तरी के क्रम में भारत कोरोना इससे प्रभावित देशों की लिस्ट में चौथे पायदान पर पहुंच गया है। पिछले कुछ ही दिनों में कोरोना वायरस के केसों में अचानक बढ़ोतरी देखने को मिली है। अगर आंकड़ों पर गौर करें तो हर रोज कोरोना के 9 हजार से अधिक केस सामने आ रहे हैं।

गौरतलब है कि हाल ही कोरोना वायरस ने एक विधायक की जान ले ली। मृतक जे. अंबाजग तमिलनाडु में डीएमके से विधानसभा सदस्य थे। इसके साथ ही यह देश में किसी जनप्रतिनिधि की मौत का पहला केस है। जानकारी के अनुसार कोरोना वायरस की पुष्टि होने के बाद अंबाजगन को कुछ दिन पहले ही हॉस्पिटल में भती कराया गया था। जहां उनकी तबीयत में कोई सुधार देखने को नहीं मिला और पिछले बुधवार को उनका निधन हो गया।

ये भी पढ़ें

Corona Effect: दुनियाभर में संक्रमितों की संख्या 75 लाख पार, ब्राजील में अब तक 40 हजार से अधिक की मौत
Updated on:
12 Jun 2020 05:34 pm
Published on:
12 Jun 2020 05:26 pm
Also Read
View All
Farmer Died: तेज आंधी-बारिश में गिरा पुआल से भरा लकड़ी का मचान, दबकर मर गया नीचे बैठा किसान, नहीं मानी बात

Indian Railway News: बौरीडांड़ जंक्शन से सूरजपुर तक रेल लाइन दोहरीकरण, अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन समेत चलती हैं ये 6 गाडिय़ां, MCB के 9 गांवों की जमीन अधिग्रहित

Panchayat By-Election 2026: यहां 3 दिन में बिके मात्र 2 नामांकन फॉर्म, ज्यादा पंच निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद

Commits Suicide: गर्मी में बंद पड़े स्कूल में महिला की फांसी पर लटकती मिली लाश, KYC कराने निकली थी घर से

Underground Electrification: शहर के देवीगंज और सदर रोड में होगा अंडरग्राउंड विद्युतीकरण, हटेंगे पुराने बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर