विविध भारत

चीन के वायरस से जंग लड़ रहा भारत, वैक्सीन तैयार होने में लगेगा इतना समय

कोरोना वायरस ( Coronavirus ) से दुनिया के तमाम देशों में मचा हड़कंप भारत में भी कोरोना ( Coronavirus ) के आ चुके हैं 28 मामले में सामने कई देश इस जानलेवा वायरस( Coronavirus ) की काट खोजने में जुटे

2 min read
कोरोना वायरस

नई दिल्ली। कोरोना वायरस ( coronavirus ) की वजह से दुनिया के तमाम देशों में हड़कंप मचा हुआ है। भारत में भी कोरोना के 28 मामले में सामने आ चुके हैं, जबकि कई संदिग्धों को निगरानी में रखा गया है।

वहीं, कई देश इस जानलेवा वायरस ( Coronavirus in India ) की काट खोजने में जुटे हैं, हालांकि अभी तक इसकी कोई वैक्सीन नहीं मिल पाई है।

जिसकी वजह से यह वायरस एक-एक कर पूरी दुनिया में फैलता जा रहा है।

इसको लेकर दुनिया के जाने-माने वायरोलॉजिस्ट डॉ. इयान लिपकिन ने बड़ा खुलासा किया है। लिपकिन का कहना है कि इस वायरस की वैक्सीन तैयार होने में अभी समय लगेगा।

उन्होंने कहा कि यह समय एक साल के आसपास भी हो सकता है। लिपकिन के अनुसार यह वायरस दुनिया के सबसे अधिक फैलने वाले वायरस में से एक है।

उन्होंने कहा कि कोरोना से संक्रमित लोगों का परीक्षण करने का केवल एंटीबॉडी ही उपाय है। खास बात यह है इस वायरस के अगले साल भी लौटे की उम्मीद है।

हालांकि उस समय तक इसका पुख्ता इलाज खोज लिया जाएगा।

कोरोना वायरस को लेकर दिल्ली सरकार का बड़ा कदम, राज्यस्तरीय टास्क फोर्स का किया गठन

आपको बता दें कि दिल्ली में एक व्यक्ति कोरोना वायरस के संक्रमण से ग्रस्त पाया गया है। यह व्यक्ति हाल ही में वियना की यात्रा करके भारत लौटा था।

भारत लौटने के बाद अब तक यह व्यक्ति 88 अन्य व्यक्तियों के संपर्क में आ चुका है। दिल्ली सरकार के मुताबिक इस व्यक्ति के संपर्क में आए सभी व्यक्तियों की मेडिकल जांच की जा रही है।

हालांकि अभी तक इस व्यक्ति के अलावा किसी अन्य व्यक्ति में कोरोना वायरस का संक्रमण नहीं पाया गया है।

ये भी पढ़ें

Coronavirus: चिकन खाएं या ना खाएं, पढ़ें केंद्र सरकार की यह रिपोर्ट
Updated on:
04 Mar 2020 08:38 pm
Published on:
04 Mar 2020 08:28 pm
Also Read
View All
Farmer Died: तेज आंधी-बारिश में गिरा पुआल से भरा लकड़ी का मचान, दबकर मर गया नीचे बैठा किसान, नहीं मानी बात

Indian Railway News: बौरीडांड़ जंक्शन से सूरजपुर तक रेल लाइन दोहरीकरण, अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन समेत चलती हैं ये 6 गाडिय़ां, MCB के 9 गांवों की जमीन अधिग्रहित

Panchayat By-Election 2026: यहां 3 दिन में बिके मात्र 2 नामांकन फॉर्म, ज्यादा पंच निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद

Commits Suicide: गर्मी में बंद पड़े स्कूल में महिला की फांसी पर लटकती मिली लाश, KYC कराने निकली थी घर से

Underground Electrification: शहर के देवीगंज और सदर रोड में होगा अंडरग्राउंड विद्युतीकरण, हटेंगे पुराने बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर