मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने बताया कि अब एयरपोर्ट पर आने वाले प्रत्येक यात्री की थर्मल स्क्रीनिंग शुरू कर दी गई है। गौरतलब है कि इससे पहले केवल चीन, जापान, दक्षिण कोरिया, थाईलैंड, सिंगापुर आदि देशों से आ रहे यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की जा रही थी। मुख्यमंत्री केजरीवाल ने कहा कि दिल्ली एयरपोर्ट पर 1,16,579 यात्रियों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई है।