15 नवंबर 2026,

रविवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

सोना 1,400 रुपए उछलकर रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा सोना, 45 हजार के करीब

अमरीकी फेड रिजर्व द्वारा ब्याज दरों में कटौती के बाद विदेशों में सोना उछला चांदी भी 1,250 रुपए उछलकर 47,700 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंची
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Saurabh Sharma

•

Updated: 5 Mar 2020, 8:59 AM IST

gold price

gold price

नई दिल्ली। अमरीकी फेडरल रिजर्व के नीतिगत ब्याज दरों में 0.5 प्रतिशत की कटौती के बाद विदेशों में रही जबरदस्त तेजी से दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना आज 1,400 रुपए की छलांग लगाकर 44,870 रुपए प्रति दस ग्राम के रिकॉर्ड स्तर पर पहुँच गया। सोने में लगातार तीसरे दिन तेजी रही। चांदी भी 1,250 रुपए उछलकर करीब एक सप्ताह के उच्चतम स्तर 47,700 रुपए प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई।

यह भी पढ़ेंः-Service Sector में देखने को मिली 7 साल की सबसे बड़ी तेजी, PMI @ 57.5

इसलिए देखने को मिली विदेशी बाजारों में तेजी
अमरीकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों में कटौती की घोषणा के बाद विदेशी बाजारों में मंगलवार को सोना हाजिर तीन प्रतिशत मजबूत हुआ जो 2016 के बाद की सबसे बड़ी एक दिनी तेजी है। इसका असर आज स्थानीय बाजार खुलने पर दिखा। लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, गत दिवस की बड़ी तेजी के बाद आज दोनों कीमती धातुओं में नरमी रही। सोना हाजिर 8.60 डॉलर लुढ़ककर 1,636.95 डॉलर प्रति औंस रह गया। अप्रैल का अमेरिकी सोना वायदा भी 7.50 डॉलर की गिरावट में 1,636.90 डॉलर प्रति औंस बोला गया। चांदी हाजिर 0.04 डॉलर टूटकर 17.19 डॉलर प्रति औंस रहा।

यह भी पढ़ेंः-Coronovirus का भारत के अनुमानित 3.25 लाख करोड के Pharma Industry पर कितना पड़ा असर, जानिए सबकुछ

रिकॉर्ड स्तर पर पहुंचा सोना
विदेशी बाजारों से मिले सकारात्मक संकेतों के बीच स्थानीय बाजार में लगातार तीसरे दिन सोने की चमक बढ़ी है। सोना स्टैंडर्ड 1,400 रुपए चमककर 44,870 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुँच गया जो अब तक का रिकॉर्ड स्तर है। सोना बिटुर भी इतनी ही की तेजी के साथ 44,700 रुपए प्रति दस ग्राम के भाव बिका। आठ ग्राम वाली गिन्नी 300 रुपए की बढ़त में 31,500 रुपए प्रति इकाई पर पहुंच गई। चांदी हाजिर 1,250 रुपए की बढ़त के साथ 47,700 रुपए प्रति किलोग्राम के भाव बिकी। चांदी वायदा भी 440 रुपए मजबूत होकर 45,290 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। सिक्का लिवाली और बिकवाली 10-10 रुपए की तेजी के साथ क्रमश: 970 रुपए और 980 रुपए प्रति इकाई पर पहुंच गए।

यह भी पढ़ेंः-Cryptocurrency पर सुप्रीम कोर्ट का Superb फैसला, Bitcoin पर होगा Transaction

आज दोनों कीमती धातुओं के भाव इस प्रकार रहे
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम:- 44,870 रुपए
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम:- 44,700 रुपए
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम:- 47,700 रुपए
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम:- 45,290 रुपए
सिक्का लिवाली प्रति इकाई:- 970 रुपए
सिक्का बिकवाली प्रति इकाई:- 980 रुपए
गिन्नी प्रति आठ ग्राम:- 31,500 रुपए