Coronavirus: कोरोना वायरस से बचना है तो तुरंत छोड़ने होंगे ये 7 काम
भारत में कोनोना वायरस ( Coronavirus ) के फिलहाल 25 पॉजिटिव मामले आए सामने
अमरीका के सेंटर्स फॉर डिसीज कंट्रोल ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी
कोरोना वायरस ( Coronavirus ) से बचाव के लिए ध्यान रखें कुछ खास बातें
Coronavirus: कोरोना वायरस से बचना है तो तुरंत छोड़ने होंगे ये 7 काम
नई दिल्ली। भारत में कोरोना वायरस ( Coronavirus in india ) के फिलहाल 25 पॉजिटिव मामले सामने आए हैं। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्ष वर्धन ( Union Health Minister Harsh Vardhan ) ने बुधवार को इसकी पुष्टि की।
उन्होंने कहा कि भारत में कोविड-19 के अबतक 28 मामले पाए गए, जिनमें से केरल में तीन मरीज पूरी तरह ठीक हो चुके हैं।
वहीं, अमरीका के सेंटर्स फॉर डिसीज कंट्रोल ( CDC ) ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। सीडीसी कोरोना वायरस से बचने के लिए उपायों का भी जिक्र किया है।
कोरोना वायरस ?? से निपटने के लिए मोदी सरकार गंभीर, उठाए ये पांच बड़े कदम
1- कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति को कुछ खास बातों का ध्यान रखने की जरूरत है। जैसे कि अन्य लोगों के संपर्क में आने से बचे। परिवार के भी लोगों को उचित दूरी बनाए रखें।
2- कोरोना वायरस से बचने के लिए साफ सफाई का विशेष ध्यान रखना होगा। किसी भी चीज को स्पर्श करने के बाद कम से कम 20 सेंकड तक हाथों को अच्छे से धोएं।
3- किसी भी हालत में कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से बचें। खांसी जुकाम से पीड़ित व्यक्ति से भी कम से कम 6 फीट की दूरी बनाए रखें।