विविध भारत

कर्नाटक में सऊदी से लौटने वाले कोरोना वायरस के संदिग्ध की मौत, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

पूरी दुनिया को चपेट में लेता जा रहा चीन के वुहान से निकला खतरनाक कोरोना वायरस ( Coronavirus ) दक्षिण भारत के कर्नाटक में एक कोरोना वायरस ( Coronavirus ) के संदिग्ध 76 वर्षीय मरीज की मौत हो गई

2 min read
कर्नाटक में सऊदी से लौटने वाले कोरोना वायरस के संदिग्ध की मौत, स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप

नई दिल्ली। चीन के वुहान से निकला खतरनाक कोरोना वायरस ( coronavirus in China ) पूरी दुनिया को चपेट में लेता जा रहा है। नतीजतन यह जानलेवा वायरस अब भारत समेत 104 देशों में फैल चुका है।

इस बीच दक्षिण भारत के कर्नाटक ( Karnataka ) राज्य से बड़ी खबर सामने आई है। यहां मंगलवार को कलबुर्गी में एक कोरोना वायरस ( Coronavirus in India ) के संदिग्ध 76 वर्षीय मरीज की मौत हो गई।

जिला स्वास्थ्य व परिवार कल्याण विभाग ( Health and Family Welfare Department ) की ओर से दी गई जानकारी के अनुसार मृतक की पहचान मोहम्मद हुसैन सिद्दीकी ( Mohammad Hussain Siddiqui )
के रूप में हुई है।

विभाग से मिली जानकारी के अनुसार सिद्दीकी पिछले दिनों तीर्थ यात्रा के लिए सऊदी अरब गया था और वहां से कुछ समय पहले ही वापस लौटा था।

विभाग के अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक के सैंपल जांच के लिए बेंगलुरु भेजे गए थे, जिसकी अभी तक रिपोर्ट नहीं आई थी।

भारत में कोरोना के 60 मामले—

इस बीच केरल में कोरोना वायरस ( Coronavirus ) के 14 मामले सामने आई है, जिसके बाद राज्य सरकार ने 31 मार्च तक सभी स्कूलों को बंद करने के आदेश दिए हैं।

यहां तक कि कई स्थानों पर शादी ब्याह जैसे सार्वजनिक कार्यक्रमों पर भी कैंसल कर दिए गए हैं।

ये भी पढ़ें

शोधकर्ताओं ने किया दावा, कोरोना वायरस के लक्षण पांच दिनों में आएंगे सामने
Updated on:
11 Mar 2020 04:36 pm
Published on:
11 Mar 2020 04:28 pm
Also Read
View All
Farmer Died: तेज आंधी-बारिश में गिरा पुआल से भरा लकड़ी का मचान, दबकर मर गया नीचे बैठा किसान, नहीं मानी बात

Indian Railway News: बौरीडांड़ जंक्शन से सूरजपुर तक रेल लाइन दोहरीकरण, अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन समेत चलती हैं ये 6 गाडिय़ां, MCB के 9 गांवों की जमीन अधिग्रहित

Panchayat By-Election 2026: यहां 3 दिन में बिके मात्र 2 नामांकन फॉर्म, ज्यादा पंच निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद

Commits Suicide: गर्मी में बंद पड़े स्कूल में महिला की फांसी पर लटकती मिली लाश, KYC कराने निकली थी घर से

Underground Electrification: शहर के देवीगंज और सदर रोड में होगा अंडरग्राउंड विद्युतीकरण, हटेंगे पुराने बिजली के खंभे और ट्रांसफार्मर