नई दिल्ली। कांग्रेस के बागी नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ( Jyotiraditya Scindia ) ने मंगलवार को पार्टी को अलविदा कह दिया। ऐसा कर ज्योतिरादित्य ने दादी विजयाराजे सिंधिया ( Vijayaraje Scindia ) और पिता माधवराव सिंधिया ( Madhavrao Scindia ) के आक्रामक तेवरों की याद दिला दी। ज्योतिरादित्य दो बुआ यशोधरा राजे ( Yashodhara Raje ) और वसुंधरा राजे ( Vasundhara Raje ) भाजपा में पहले से हैं। ज्योतिरादित्य सिंधिया मध्यप्रदेश के गठन के बाद की सिंधिया राजघराने की तीसरी पीढ़ी के प्रतिनिधि हैं। उनसे पहले की दो पीढ़ियों, जिसमें विजयाराजे सिंधिया हैं और पिता माधवराव सिंधिया, जिन्होंने अपने राजनीतिक सफर में कांग्रेस को न केवल मुसीबत में डाला, बल्कि उसके लिए सत्ता की राह भी कठिन कर दी, अब ज्योतिरादित्य भी उसी राह पर चलते नजर आ रहे हैं।