विविध भारत

Kozhikode Plane Crash में मुआवजे का ऐलान- मृतकों के ​परिजनों को मिलेंगे 10 लाख

केरल के कोझिकोड विमान हादसे ( Kozhikode Plane Crash ) में 18 लोगों की मौत हो गई Kerala CM Pinarayi Vijayan) ने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान किया

2 min read
Kozhikode Plane Crash में मुआवजे का ऐलान- मृतकों के ​परिजनों को मिलेंगे 10 लाख

नई दिल्ली। केरल के कोझिकोड विमान हादसे ( Kozhikode Plane Crash ) में 18 लोगों की मौत हो गई है। मरने वाले में विमान का पायलट व को-पायलट भी शामिल हैं। केरल के मुख्यमंत्री पिनराई विजयन ( Kerala CM Pinarayi Vijayan) ने हादसे में मारे गए लोगों के परिजनों को 10-10 लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान किया है। आपको बता दें कि दुबई से कालीकट को रवाना हुआ एयर इंडिया एक्सप्रेस ( Air India Express flight ) का विमान शनिवार को उस समय क्रैश हो गया, जब वह कोझिकोड एयरपोर्ट ( Kozhikode Airport )
पर लैंडिंग कर रहा था। बारिश की वजह से रनवे पर फिसलन होने के कारण विमान 35 फीट गहरी खाई में जा गिरा। हादसा इतना भयानक था कि विमान दो टुकड़ों में टूट गया।

विदेश राज्य मंत्री वी मुरलीधरन ( Minister of State for External Affairs V Muralitharan ) और केरल के मुख्यमंत्री पी विजयन ( Kerala Chief Minister P. Vijayan ) ने शनिवार सुबह कोझिकोड पहुंच कर स्थिति का जायजा लिया। केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन के कार्यालय ( CMO ) के अनुसार दुर्घटना में मारे गए लोगों सहित सभी घायलों का COVID टेस्ट कराया जाएगा। सीएमओ ने कहा कि अब तक, केवल एक पीड़ित ने कोरोना वायरस के लिए सकारात्मक परीक्षण किया है। उधर, नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ( Civil Aviation Minister Hardeep Singh Puri ) शनिवार को कोझिकोड एयरपोर्ट पर पहुंचे। हरदीप पुरी ने घटना का दौरा कर स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान उड्डयन मंत्री ने ईश्वर का शुक्रिया करते हुए कहा कि गनीमत रही कि 10 साल पहले मैंगलोर हादसे की विपरीत इस बार विमान में आग नहीं लगी। अगर विमान में आग लगी होती तो नुकसान का अंदाजा लगाना मुश्किल था।

इस बीच एयर इंडिया एक्सप्रेस ने कोझीकोड में विमान हादसे के पीड़ितों को तत्कालिक राहत प्रदान करने के लिए अंतरिम मुआवजा देने की घोषणा की है। एयर इंडिया की घोषणा के तहत एयरलाइन हादसे के घायलों और मारे गए यात्रियों के परिजनों को अंतरिम मुआवजा दिया जाएगा। एयरलाइन की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि एयरलाइन पूर्ण रूप से बीमाकृत है। कानून के अनुसार हादसे का शिकार सभी लोगों को मुआवजा दिया जाएगा। हादसे के शिकार लोगों को तत्कालिक राहत प्रदान करने के लिए एयर इंडिया अंतरिम मुआवजे के तौर पर 12 साल और उससे अधिक उम्र के मृतक यात्री के परिवार को 10 लाख रुपए और 12 साल से छोटे मृतक यात्री के परिवार को 5 लाख रुपए दिए जाएंगे। वहीं, दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल यात्रियों को 2 लाख रुपए का मुआवजा दिया जाएगा।

ये भी पढ़ें

Plane Crash :  अंतरिम राहत के रूप में प्रत्येक मृतक के परिजनों को 10 और घायलों को 2 लाख देंगे – Hardeep Singh Puri
Updated on:
08 Aug 2020 04:43 pm
Published on:
08 Aug 2020 04:27 pm
Also Read
View All
Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग

Big incident in hospital: संकल्प हॉस्पिटल पर दर्ज होगा गैर इरादतन हत्या का मामला! जनरेटर में दुपट्टा फंसने से महिला गार्ड की हुई है मौत