नई दिल्ली। केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ( Union Civil Aviation Minister Hardeep Singh Puri ) शनिवार को केरल के कोझिकोड हवाई अड्डे ( Kozhikode airport ) पर पहुंचे। वहां पहुंचने के बाद उन्होंने विमान दुर्घटना स्थल ( Plane Crash site ) का दौरा किया। इसके साथ ही उन्होंने अंतरिम राहत ( interim relief ) के रूप में प्रत्येक मृतक ( deceased ) के परिजनों को 10 लाख रुपए, गंभीर रूप से घायलों को 2 लाख रुपए और आंशिक रूप से घायलों को 50,000 रुपए देने की घोषणा की है।