नई दिल्ली। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत आत्महत्या मामले ( Sushant Singh Rajput suicide case )
में जैसे-जैसे नए खुलासे हो रही हैं, वैसे-वैसे अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ( Actress Riya Chakraborty ) की मुसीबतें भी बढ़ती जा रही हैं। हाल ही में सामने आए रिया चक्रवर्ती की कॉल डिटेल्स ( Call details ) ने मुंबई पुलिस ( Mumbai Police ) पर भी सवालिया निशाना लगा दिया है। दरअसल, रिया चक्रवर्ती की कॉल डिटेल्स ( Riya Chakraborty's call details ) से कुछ चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं। जानकारी के अनुसार सुशांत सिंह राजपूत ( Sushant Singh Rajput Death Case ) की मौत के बाद से रिया चक्रवर्ती लगातार ब्रांदा डीसीपी ( Branda DCP ) के संपर्क में थीं। इस दौरान रिया के डीसीपी को कई बार फोन भी किया था।