अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत ( Sushant Singh Rjaput ) मामले में प्रवर्तन निदेशालय 'ईडी' ने अभिनेत्री रिया चक्रवर्ती ( Rhea Chakraborty ) के खिलाफ मनी लॉन्डिंग ( money laundering case) का केस दर्ज किया था। इस मामले में रिया चक्रवर्ती अपने भाई शोविक ( Rhea Chakraborty with her brother shovik ) के साथ शुक्रवार को ईडी ( ED) कार्यलय में उपस्थित हुई। करीब दो घंटे तक उनसे पूछताछ हुई। वहीं सुशांत सुसाइड केस ( Sushant Suicide case ) की जांच अब सीबीआई ( CBI) कर रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, रिया चक्रवर्ती के मोबाइल की कॉल डिटेल (Rhea Chakraborty Mobile Call Details) सामने आई है जिसमें उन्होंने अपने दिवंगत प्रेमी सुशांत ( Boyfriend Sushant ) को सिर्फ 142 बार फोन किया था, जबकि उनके स्टॉफ से 502 बार कॉल के जरिए बात की थी। वहीं अपने मां से 890 बार और भाई से 800 बार कॉल पर बात की। उन्होंने सुशांत से ज्यादा उनकी सेक्रेटरी के साथ 148 बार बातचीत की। इससे साबित होता है कि रिया, सुशांत सिंह से कम ही बात करती थीं।