विविध भारत

दिल्ली: जंगपुरा में कूड़े के ढेर में लगी भीषण आग, दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर

राजधानी के जंगपुरा इलाके में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। यहां रविवार देर रात सड़क पर पड़े कचरे ने किसी तरह पकड़ ली।

2 min read
दिल्ली: जहांगीरपुरा में कूड़े के ढेर में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड़ की गाड़ियां मौके पर

नई दिल्ली। राजधानी के जंगपुरा इलाके में भीषण आग लगने की खबर सामने आई है। यहां रविवार देर रात सड़क पर पड़े कचरे ने किसी तरह पकड़ ली। इसके बाद आग फैलने लगी और धीरे-धीरे आस-पास इलाके तक पहुंच गई। आग की खबर लगते ही पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। लोगों ने इसकी सूचना पुलिस कंट्रोल रूम और फायर सर्विस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची दिल्ली पुलिस और दमकल विभाग की गाड़ियां आग पर काबू पाने का प्रयास में जुटी हैं। फिलहाल इस बात का पता नहीं चल पाया है कि आखिर यह आग कैसे लगी? वहीं आग से अभी तक किसी तरह की जनहानि की सूचना नहीं मिली है।

प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई थी

आपको बता दें कि इससे पहले राष्ट्रीय राजधानी में एक प्लास्टिक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई थी, जिसके चलते लाखों के माल का नुकसान हो गया था। दिल्ली अग्निशमन सेवा (डीएफएस) ने यह जानकारी दी थी। फैक्ट्री के अंदर सो रहे दो कर्मचारी बच निकलने में कामयाब रहे थे। यह घटना पश्चिम दिल्ली के नांगलोई इलाके में तड़के 3.55 बजे के आसपास हुई थी। यह आग तीन मंजिला इमारत में संचालित फैक्ट्री में लगी थी। आपको बता दें कि ऐसी ही घटना पिछले साल गाजीपुर लैंडफिल साइट पर घटी थी।

यर विभाग की करीब 8 गाड़ियां जुटी

यहां कूड़े के ढेर में आग लगने से आसपास के वातावरण में धुआं फैल गया था। इसके बाद आग धीरे धीरे बढ़ती चली गई। इस बीच सूचना पर पहुंची फायर विभाग की करीब 8 गाड़ियां आग को बुझाने में जुटी थीं।

ये भी पढ़ें

देखिए …दिल्ली पुलिस को जब सांसद ने सुनाई थप्पड की गूंज

Updated on:
05 Nov 2018 10:43 am
Published on:
05 Nov 2018 10:27 am
Also Read
View All
Medical college Ambikapur: मेडिकल कॉलेज अस्पताल में 6-बेडेड हाई डिपेंडेंसी यूनिट शुरू, गंभीर मरीजों को मिलेगी बेहतर सुविधा, ये हैं विशेषताएं

CM unveiled statues: मुख्यमंत्री ने स्व. पंडित रविशंकर त्रिपाठी और शहीद चंद्रशेखर आजाद की प्रतिमाओं का किया अनावरण, कही ये बातें

CM in Kisan Sammelan: लुंड्रा में किसान सम्मेलन में शामिल हुए CM विष्णु देव, कहा- भाजपा सरकार ने की किसानों की चिंता, कांग्रेस पर कसा तंज

Expensive books in private schools: शहर के अधिकांश प्राइवेट स्कूल चला रहे महंगी किताबें, DEO की बैठक में हुई पुष्टि, दिए ये 5 निर्देश

Aadhar-based attendance: सरकारी दफ्तरों में अब आधार-बेस्ड हाजिरी अनिवार्य, लेट आने वालों को कलेक्टर ने दी ये चेतावनी