विविध भारत

दिल्ली में कोरोना का दूसरा पॉजिटिव मिला, देश में मरीजों की संख्या 31 हुई

दिल्ली पहला मामला दो मार्च को प्रकाश में आया था दूसरा मरीज उत्तम नगर का रहने वाला है हर्षवर्धन ने सदन के सदस्यों को दी इस बात की जानकारी

less than 1 minute read
दिल्ली का दूसरा मरीज उत्तम नगर का रहने वाला है।

नई दिल्ली। कोरोना वायरस चीन से बाहर दूसरे देशों में तेजी से फैलता जा रहा है। भारत में भी यह वायरस धीरे-धीरे फैल रहा है। शुक्रवार को दिल्ली में कोरोना का दूसरा मामला पाॅजिटिव पाया गया। कोरोना का दूसरा मरीज दक्षिण-पश्चिम दिल्ली के उत्तम नगर का रहने वाला है।

पीड़ित व्यक्ति ने हाल ही में थाइलैंड और मलेशिया की यात्रा की थी। वहां से लौटने के बाद चिकित्सा परीक्षण के दौरान उत्तम नगर निवासी व्यक्ति को कोरोना वायरस का पाॅजिटिव पाया गया।स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने नए मामले के बारे में सदन को जानकारी दी।

बता दें कि दिल्ली मे? कोरोना वायरस ?? की बढ़ती संख्या को देखते हुए दिल्‍ली में केंद्रीय विद्यालय में प्राइमरी कक्षाओं को 31 मार्च तक बंद है। इसके बाद पांच मार्च को दिल्‍ली के उपमुख्‍यमंत्री और शिक्षा मंत्री मनीष सिसोदिया ने ट्वीट कर कहा कि कोरोना वायरस के कारण दिल्‍ली के प्राइमरी स्‍कूल 31 मार्च तक बंद कर दिए गए हैं। साथ ही बायोमेट्रिक सिस्टम से अटेंडेंड पर आगामी आदेश तक रोक लगा दिया गया है।

इससे पहले केंद्र सरकार ने एडवाइजरी जारी कर कहा था कि इटली और दक्षिण कोरिया से आ रहे या वहां कि यात्रा करने वाले यात्रियों को मेडिकल सर्टिफिकेट देना होगा, ताकि ये पुष्टि हो सके कि वे कोरोना वायरस से संक्रमित नहीं हैं। यह आदेश 10 मार्च से लागू होगा।

Updated on:
06 Mar 2020 02:50 pm
Published on:
06 Mar 2020 01:47 pm
Also Read
View All
Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग

Big incident in hospital: संकल्प हॉस्पिटल पर दर्ज होगा गैर इरादतन हत्या का मामला! जनरेटर में दुपट्टा फंसने से महिला गार्ड की हुई है मौत