विविध भारत

दिल्ली पुलिस ने तबलीगी जमात के नेता मौलाना साद समेत 7 लोगों को भेजा नोटिस,  पूछे 26 सवाल

लॉकडाउन के उल्लंघन के आरोप में पुलिस ने मामला दर्ज किया दिल्ली पुलिस ने आरोपियों को जरूरी जानकारी देने को कहा तबलीगी जमात नेता मौलाना साद की तलाश में जुटी दिल्ली पुलिस

2 min read

नई दिल्ली। निजामुद्दीन मरकज ( Nizamuddin Markaj ) की घटना के बाद दिल्ली पुलिस ने गुरुवार को तबलीगी जमात ( Tabligi Jamaat ) के नेता मौलाना साद ( Maulana Saad ) समेत 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर नोटिस जारी किया है। दर्ज मामले में तबलीगी जमात के लोगों के खिलाफ लॉकडाउन ( Lockdown ) के आदेशों का उल्लंघन कर धार्मिक कार्यक्रम आयोजन करने के आरोप है।

विभागीय अधिकारियों के मुताबिक दिल्ली पुलिस ( Delhi Police ) ने नोटिस में सभी आरोपियों से 26 सवाल पूछे हैं। इनमें नाम, पता, संगठन का पंजीकरण विवरण, उसके पदाधिकारियों का विवरण, पिछले तीन वर्षों में मरकज द्वारा भरे गए आयकर रिटर्न का विवरण, पैन नंबर, बैंक खाता संख्या और पिछले एक वर्ष के बैंक स्टेटमेंट शामिल हैं।

वहीं दिल्ली पुलिस की अपराध शाखा ने बुधवार को मौलाना साद और अन्य आरोपियों को पत्र लिखकर भारतीय दंड प्रक्रिया संहिता ( IPC ) की धारा 91 के तहत विवरण मांगा है। अधिकारियों ने संगठन को परिसर में एक धार्मिक सभा आयोजित करने के लिए पुलिस या किसी अन्य अधिकारियों से मांगी गई अनुमति की एक प्रति पेश करने के लिए भी कहा है।

आपको बता दें कि मार्च के शुरूआती दिनों में दिल्ली के मरकज निजामुद्दीन में तबलीगी जमात के धार्मिक कार्यक्रम में कई देशों के नागरिक समेत लगभग 9 हजार लोगों के शिरकत करने की जानकारी के बाद से हड़कंप मच हुआ है। कार्यक्रम में शामिल दर्जनों लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। जबकि दो की मौत हो चुकी है। मरकज में शामिल लोगों में अधिकांश की पहचान हो गई है। कोरोना जांच की प्रक्रिया जारी है।

दूसरी तरफ यह जानकारी भी मिली है कि निजामुद्दीन मरकज का मामला तूल पकड़ते ही जमात के प्रमुख 56 वर्षीय मौलाना साद कंधालवी गायब हो गए। उन्हें आखिरी बार 28 मार्च को देखा गया था। अब दिल्ली पुलिस ने उनके खिलाफ केस दर्ज किया है। कई राज्यों में उनकी तलाश की जा रही है। इस बीच बुधवार को सामने आई दो में से एक ऑडियो क्लिप में कथित तौर पर मौलाना कह रहे हैं कि वह दिल्ली में एक डॉक्टर की सलाह पर आइसोलेशन में हैं।

Updated on:
03 Apr 2020 02:56 pm
Published on:
03 Apr 2020 10:26 am
Also Read
View All
Jabalpur cruise accident: झुमका जलाशय में भी हो सकता है जबलपुर जैसा हादसा! क्रूज से कराते हैं सैर, लेकिन पर्याप्त लाइफ जैकेट नहीं, डस्टबीन में मिलीं शराब की बोतलें

Children drowned: नदी में नहाने उतरे 2 मासूम बालक-बालिका की डूबकर मौत, किनारे पड़े थे कपड़े, लेकिन गायब थे बच्चे

International Labour Day: अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस पर महापौर और सभापति ने सफाई कर्मियों के पखारे पैर, किया सम्मानित

IG action in fire case: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में आग: संचालकों पर लगी धारा देख IG हुए नाराज, कहा- इसमें गैर जमानती धाराएं क्यों नहीं जोड़ी?

Trains cancelled news: 3 और 10 मई को ये ट्रेनें रहेंगीं रद्द, अंबिकापुर-बौरीडांड़ रूट पर जाने से पहले पढ़ लें ये खबर…