विविध भारत

शिक्षण संस्थानों के पास मौजूद ड्रग तस्करी के अड्डे रोके दिल्ली पुलिस : बैजल

LT अनिल बैजल के निर्देश अपराध नियंत्रण पर काबू करे दिल्ली पुलिस क्राइम कंट्रोल को पड़ोसी राज्यों से भी सहयोग लें दिल्ली पुलिस

2 min read
Sep 27, 2019
,,,,

नई दिल्ली। दिल्ली पुलिस के मुखिया सहित उनके तमाम आला-मातहतों को दिल्ली के उप-राज्यपाल अनिल बैजल ने दो टूक कह दिया कि अपराध नियंत्रण पर काबू पाने के लिए पड़ोसी राज्यों से भी सहयोग लें।

उन्होंने कहा कि साथ ही राष्ट्रीय राजधानी में स्थित शिक्षण संस्थानों के आसपास अगर कहीं कोई मादक पदार्थ की खरीद-फरोख्त चल रही हो तो उस पर तुरंत कार्रवाई की जाए।

दरअसल दिल्ली की बिगड़ी कानून व्यवस्था को संभालने के लिए उप-राज्यपाल अनिल बैजल ने दिल्ली पुलिस को तलब किया था। बैठक में दिल्ली पुलिस कमिश्नर और उनके तमाम मातहत मौजूद रहे।

गुरुवार को आयोजित बैठक में उप राज्यपाल ने साफ कहा कि राजधानी में अपराधों को काबू करने के लिए हर हाल में पडोसी राज्यों से भी समन्वय मजबूत किया जाए।

जब उपराज्यपाल ने स्कूलों और अन्य शिक्षण संस्थाओं के आसपास मादक पदार्थ की खरीद फरोख्त रोकने को कहा, तो पुलिस ने बताया कि, यह काम काफी समय पहले से ही दिल्ली पुलिस की नारकोटिक्स शाखा कर रही है।

मजबूती से क्रियान्वयन के लिए और कदम उठाये जाएंगे। उपराज्यपाल ने दिल्ली की सीमा में अवैध हथियारों, गोला-बारुद की बिक्री को भी रोकने के लिए निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें

उपहार कांडः दिल्‍ली हाईकोर्ट ने गृह मंत्रालय से पूछा- अभियुक्तों को कैसे जारी हुआ पासपोर्ट?
Updated on:
27 Sept 2019 08:11 am
Published on:
27 Sept 2019 08:10 am
Also Read
View All