विविध भारत

क्या भारत में कम होने लगा कोरोना वायरस का खतरा? 6 मरीज ठीक होकर पहुंचे घर

कोरोना वायरस ने जहां दुनिया के 127 देशों में मचा रखा कोहराम भारत में छह संक्रमित लोगों के ठीक होने की जानकारी सामने आई दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल ने एक साथ सभी मरीजों को छुट्टी दी

2 min read
दिल्ली: सफदरजंग से डिस्चार्ज हुए कोरोना संक्रमित 6 मरीज, हॉस्पिटल ने घर भेजा

नई दिल्ली। जानलेवा कोरोना वायरस ( Coronavirus ) ने जहां दुनिया के 127 देशों में कोहराम मचा रखा है, वहीं भारत में छह संक्रमित लोगों के ठीक होने की जानकारी सामने आई है।

दिल्ली के सफदरजंग हॉस्पिटल ( Safdarjung Hospital ) ने एक साथ इन सभी मरीजों को छुट्टी दे दी है। इनमें दिल्ली के मयूर विहार, एक उत्तर प्रदेश के नोएडा और आगरा निवासी चार लोग शामिल हैं।

सफदरजंग के डॉक्टर्स ने बताया कि सभी कोरोना ( Coronavirus in India ) से संक्रमित सभी 6 मरीज ठीक हो गए हैं, लेकिन फिलहाल उनको घर पर ही आइसोलेशन में ( isolation Ward ) में रखा गया है।

सफदरजंग हॉस्पिटल सुप्रीटेंडेंट डॉ. बलविंदर सिंह के अनुसार कोरोना के ये चारों मरीज 14 दिनों से हॉस्पिटल में भर्ती थे। अब चूंकि सभी लोग पूरी तरह से स्वस्थ्य हो चुके हैं, इसलिए उनको घर भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि हॉस्पिटल में भर्ती करोनो के अन्य मरीजों में सुधार के लक्षण दिखाई दे रहे हैं। आपको बता दें कि राजधानी दिल्ली में कोरोना वायरस का सबसे पहला मरीज मयूर विहार इलाके में मिला था।

जिसके बाद दिल्ली में कोरोना की वजह से काफी दहशर फैल गया था। लेकिन इस मरीज को भी ठीक होने के बाद हॉस्पिटल ने छुट्टी दे दी।

डॉक्टर्स ने जानकारी देते हुए बताया कि इन लोगों को आइसोलेशन वार्ड में रख कर इलाज किया जा रहा है।

14 दिन बाद जब इनकी जांच की गई तो रिपोर्ट निगेटिव आई। जिसके बाद उनको एहतियात बरने की सलाह देते हुए हॉस्पिटल से छुट्टी दे गई।

चीन से निकला नोवल कोरोनावायरस (कोविड -19) दुनिया में तेजी से फैल रहा है।

इस जानलेवा वायरस से अब तक 149,000 से अधिक लोगों को संक्रमित हो चुके हैं, जबकि 5,500 से अधिक लोगों की मौत हो गई है।

क्या बारिश से और फैलता है घात? कोरोना वायरस ??, जानें तापमान से वायरस का संबंध?

वहीं, भारत में कोरोना वायरस से संक्रमित लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। महाराष्ट्र में शनिवार देर रात कोरोना के पांच पॉजिटिव मामले सामने आए हैं, जिसके बाद देश में संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 101 हो गई है।

ये भी पढ़ें

कैंसर बीमारी से जूझ रहे इरफान खान की फिल्म ‘अंग्रेजी मीडियम’ पर कोरोना कहर बनकर टूटा
Updated on:
15 Mar 2020 03:45 pm
Published on:
15 Mar 2020 11:08 am
Also Read
View All
Newly Married Girl Suicide: सुहागरात पर नाबालिग पत्नी बोली- मैं किसी और को पसंद करती हूं, आपके साथ नहीं रहूंगी, फिर उठा लिया खौफनाक कदम

Surajpur Additional Collector: सूरजपुर अपर कलेक्टर के खिलाफ जांच शुरु, करोड़ों की जमीन सौदे में गड़बड़ी और बेनामी संपत्ति अर्जित करने के आरोप

Farmer Died: तेज आंधी-बारिश में गिरा पुआल से भरा लकड़ी का मचान, दबकर मर गया नीचे बैठा किसान, नहीं मानी बात

Indian Railway News: बौरीडांड़ जंक्शन से सूरजपुर तक रेल लाइन दोहरीकरण, अंबिकापुर-हजरत निजामुद्दीन समेत चलती हैं ये 6 गाडिय़ां, MCB के 9 गांवों की जमीन अधिग्रहित

Panchayat By-Election 2026: यहां 3 दिन में बिके मात्र 2 नामांकन फॉर्म, ज्यादा पंच निर्विरोध चुने जाने की उम्मीद