कोरोना का प्रकोप शुरू होने के बाद से 145,000 से अधिक मामलों की पुष्टि हुई है, और मरने वालों की संख्या 5,400 से अधिक हो गई है। अधिकांश मामले चीन में हैं, लेकिन वायरस 127 से अधिक अन्य देशों में फैल गया है। चीनी अधिकारियों के आंकड़ों के अनुसार, बीमारी के लगभग 80 प्रतिशत मामले हल्के होते हैं, लेकिन 20 प्रतिशत मामलों में हॉस्पिटल में भर्ती कराए जाने की आवश्यक्ता होती है।