उत्तरी पूर्वी दिल्ली में हिंसा के बाद अब हालात हो रहे रहे सामान्य सड़कों पर आवाजाही सामान्य और कुछ दुकानें भी खुलने लगी पुलिस लगातार गश्त कर रही है, ताकि हालात दोबारा बेकाबू न हों
नई दिल्ली। उत्तरी पूर्वी दिल्ली में हिंसा ( Delhi Violence ) के बाद अब हालात सामान्य हो रहे रहे हैं। सड़कों पर आवाजाही सामान्य होने लगी है और कुछ दुकानें भी खुलने लगी हैं।
पुलिस लगातार गश्त ( Police Petroling ) कर रही है, ताकि हालात दोबारा बेकाबू न हों। वहीं, दिल्ली पुलिस ( Delhi Police ) के मुताबिक दिल्ली हिंसा ( Delhi Violence ) में मरने वालों की संख्या 41 तक पहुंच गई है।
दिल्ली में हिंसा ( Delhi Violence ) की किसी भी साजिश को असफल करने के लिए दिल्ली पुलिस और अर्द्धसैनिक बल के जवानों ने रात भर करावल नगर, भजनपुरा, सीलमपुर और जाफराबाद समेत सभी हिंसाग्रस्त इलाकों में गश्त किया।
इन सभी इलाकों में पुलिस ने एहतियात के तौर पर चौकसी के पूरेे इंतजाम किए हैं। इस दौरान पुलिस ने लोगों को अफवाहों पर ध्यान न देने की अपील कर रहे हैं।
दिल्ली पुलिस के अनुसार उत्तर-पूर्वी दिल्ली में भड़की हिंसा ( Delhi Violence ) में 200 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं। वहीं, दिल्ली पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि हिंसा में अब तक 123 एफआईआर दर्ज कर ली गईं हैं।
इसके साथ ही पुलिस ने अब तक 630 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है।
गौरतलब है कि सीलमपुर से मौजपुर मार्ग को खोल दिया गया है, जिससे गाड़ियों की आवाजाही बनी रहे। साथ ही सभी मेट्रो स्टेशन भी सामान्य तौर पर खुले हैं।
मेट्रो स्टेशनों के आसपास अर्धसैनिक बलों को तैनात किया गया है, लेकिन जाफराबाद की गलियों में अभी भी दुकानें बंद हैं।