विविध भारत

कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच Delhi में आज से Weekend Curfew, 24 घंटे में हुई इतनी मौत

Corona की रफ्तार रोकने लिए दिल्ली में शुक्रवार से लागू होगा Weekend Curfew

2 min read
Apr 16, 2021
Weekend Curfew in Delhi from today

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस ( Coronavirus in Delhi ) की रफ्तार तेजी से बढ़ रह है। कई राज्यों में भी हालात बेकाबू होते जा रहे हैं। वहीं कोरोना के बढ़ते खतरे से राजधानी दिल्ली भी अछूती नहीं है। यही वजह है कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली में वीकेंड कर्फ्यू का एलान किया है। शुक्रवार यानी 16 अप्रैल से ये वीकेंड कर्फ्यू लागू हो रहा है, जो सोमवार सुबह तक दिखेगा। ये व्यवस्था 30 अप्रैल तक लागू रहेगी।

दिल्ली में शुक्रवार शाम से वीकेंड कर्फ्यू के साथ-साथ अन्य पाबंदियां भी लागू कर दी जाएंगी। दिल्ली में बीते 24 घंटे में 16, 699 नए केस सामने आए हैं। जबकि 112 लोगों ने जान गंवाई हैं।

दिल्ली में बढ़ते कोरोना वायरस संकट के बीच शुक्रवार से वीकेंड कर्फ्यू लागू किया जा रहा है। इसके तहत कई पाबंदियां लगाई जा रही हैं।

नए पाबंदियों के तहत मॉल, जिम, स्पा और सभागार बंद रहेंगे। इसके साथ ही रेस्टोरेंट के भीतर बैठकर खाना खाने की अनुमति नहीं होगी। सिर्फ होम डिलीवरी की सुविधा रहेगी।

इसके अलावा अंतरराज्यीय परिवहन सेवा, मेट्रो, डीटीसी की बसें आदि चलती रहेंगी। इसके साथ ही सिनेमाघर में सिर्फ 30 फीसदी दर्शक ही जा सकेंगे।

आपको बता दें कि अगर किसी को अस्पताल जाना है, वैक्सीन लगवानी है, एयरपोर्ट-बस स्टैंड-रेलवे स्टेशन जाना है तो उन्हें छूट मिलेगी। किसी का शादी का कार्यक्रम है, तो उन्हें भी छूट दी गई है, लेकिन इसके लिए उन्हें पास लेना होगा।

अस्पतालों में बेड कमी नहीं
आपको बता दें कि मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने साफ कहा कि दिल्ली के अस्पतालों में बेड की कमी नहीं है। लेकिन लोगों एक ही अस्पताल में भर्ती होने की जिद ना करें। मौजूदा समय में राजधानी में 5 हजार बेड खाली हैं। इन्हें लगातार बढ़ाने की कोशिश भी की जा रही है।

मुख्यमंत्री अरविंद कजेरीवाल ने घोषणा की कि एक क्षेत्र में प्रतिदिन केवल एक ही साप्ताहिक बाजार लगाने की अनुमति होगी और कार्यक्रम में शामिल होने की इजाजत पाने वालों की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए कदम भी उठाए जाएंगे।

Published on:
16 Apr 2021 09:24 am
Also Read
View All
Water crisis in Mainpat: Video: मैनपाट में 100 बस्तियों के लोग पी रहे नदी-नाले का गंदा पानी, सीएम ने कलेक्टर को लगाया फोन, कहा- जल्दी व्यवस्था करो

Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग