विविध भारत

COVID-19: दिल्ली में कोरोना का तांडव, मंडोली जेल डिप्टी सुपरिटेंडेंट मिले कोरोना पॉजिटिव

दिल्ली की मंडोली के सेंट्रल जेल ( Central jail ) नंबर 11 में तैनात डिप्टी सुपरिटेंडेंट कोरोना वायरस से संक्रमित हैं दिल्ली में 11 हजार 88 लोग इस वायरस ( Coronavirus ) की चपेट में, 176 लोगों ने संक्रमण के चलते हो चुकी मौत

less than 1 minute read
COVID-19: दिल्ली में कोरोना का तांडव, मंडोली जेल डिप्टी सुपरिटेंडेंट मिले कोरोना पॉजिटिव

नई दिल्ली। राजधानी दिल्ली की मंडोली जेल ( Mandoli Jail ) में एक अधिकारी को कोरोना वायरस ( coronavirus ) जांच रिपोर्ट में पॉजिटिव पाया गया। इसकी जानकारी जेल अधिकारी ने गुरुवार को दी। मंडोली के सेंट्रल जेल ( Central jail ) नंबर 11 में तैनात डिप्टी सुपरिटेंडेंट ( Deputy Jail superintendent ) कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। जेल अधिकारी ने कहा कि वह बुखार होने की वजह से 11 मई से छुट्टी पर थे। बाद में जब उन्होंने कोरोना वायरस ( Coronavirus in india ) जांच कराया तो, पॉजिटिव पाए गए, हम उनके संपर्क में आए लोगों की जांच कर रहे हैं।

इससे पहले, तिहाड़ जेल परिसर में रहने वाले और रोहिणी जेल में सहायक अधीक्षक के रूप में तैनात एक अधिकारी को 19 मई को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। दिल्ली की जेलों में इस तरह के मामलों की संख्या 18 है, जबकि मंडोली जेल का यह पहला मामला है। दिल्ली की विभिन्न जेलों के कम से कम 15 कैदी और तीन स्टाफ सदस्य अब तक कोरोनावायरस बीमारी से पीड़ित हुए हैं।

पहला मामला दिल्ली की रोहिणी जेल में पाया गया था जहां हेड वार्डन को इस बीमारी पॉजिटिव पाया गया था। आपको बता दें कि राजधानी दिल्ली में आकड़ा तेजी से बढ़ता दिखाई दे रहा है। अब तक मिली जानकारी के मुताबिक, यहां 11 हजार 88 लोग इस वायरस की चपेट में आ चुके हैं, जिनमें से 5 हजार 193 लोगों को अब तक अस्पताल से छुट्टी दी जा चुकी है। हालांकि, 176 लोगों ने संक्रमण के चलते दम तोड़ दिया है।

ये भी पढ़ें

अमरीका ने भारत को सौंपा अल कायदा का आतंकी इब्राहिम जुबैर, कई बड़ी वारदातों था शामिल
Updated on:
21 May 2020 11:07 pm
Published on:
21 May 2020 11:06 pm
Also Read
View All
Water crisis in Mainpat: Video: मैनपाट में 100 बस्तियों के लोग पी रहे नदी-नाले का गंदा पानी, सीएम ने कलेक्टर को लगाया फोन, कहा- जल्दी व्यवस्था करो

Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग