विविध भारत

BJP नेताओं के कहने पर हत्या और रेप के आरोपी Ram Rahim को मिली पैरोल, कड़ी सुरक्षा में रोहतक से पहुंचाया गुरुग्राम

डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम को मिली एक दिन की पैरोल मां की बीमारी के चलते राम रहीम ने मांगी थी पैरोल हरियाणा पुलिस की तीन टुकड़ियों के बीच रोहतक से पहुंचा गुरुग्राम
2 min read
Gurmeet Ram Rahim
डेरा प्रमुख गुरमीत राम रहीम

नई दिल्ली। रोहतक की सुनारियां जेल में बंद डेरा सच्चा सौदा प्रमुख गुरमीत राम रहीम ( Gurmeet Ram Rahim ) को हरियाणा सरकार की मदद से एक दिन की पैरोल मिली है। एक अंग्रेजी अखबार में छपी खबर के मुताबिक रेप और हत्या के मामले में उम्रकैद की सजा काट रहे डेरा सच्चा सौदा के मुखिया को 24 अक्टूबर को पैरोल दी गई थी।

आपको बता दें कि राम रहीम पत्रकार रामचंद्र छत्रपति की हत्या और दो साध्वियों से दुष्ककर्म के मामले में जेल की सजा काट रहा है। बताया जा रहा है कि बीजेपी ( BJP ) के शीर्ष नेताओं के निर्देश पर ही हरियाणा सरकार ने गुपचुप तरीक से राम रहीम को पैरोल दी थी।

दरअसल राम रहीम ने अपनी बीमार मां से मिलने के लिए एक दिन का पैरोल मांगी थी। वह गुरुगाम के एक अस्पताल में भर्ती हैं। यही वजह है कि 24 अक्टूबर को गुरमीत को रोहत से गुरुग्राम तक हाई सिक्योरिटी के बीच ले जाया गया।

तीन टुकड़िया रहीं तैनात
बताया जा रहा है कि राम रहीम 24 अक्टूबर को शाम तक अपनी बीमार मां के साथ रहा। इस दौरान हरियाणा पुलिस की तीन टुकड़ियां तैनात रहीं। हर टुकड़ी में 80 से 100 जवान शामिल थे।

रोहतक एसपी राहुल शर्मा ने कहा है कि उन्हें जेल सुपरिंटेंडेंट से राम रहीम के गुरुग्राम जाने के लिए सुरक्षा देने के लिए कहा गया था। इसलिए हमने 24 अक्टूबर की सुबह से शाम तक राम रहीम को सुरक्षा दी।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक पुलिस के जवानों को भी इस बात का पता नहीं था कि आखिर वो किस को सुरक्षा देकर एस्कॉर्ट कर रहे हैं।

इस बारे में एक रिपोर्ट समाने आई है जो बताती है कि हरियाणा सीएम ने गुपचुप तरीके से राम रहीम को पैरोल दी थी।

आपको बता दें कि राम रहीम अब तक दो बार पैरोल की अर्जी दे चुका है और इसे वापस भी ले चुका है।

Published on:
07 Nov 2020 12:14 pm
Also Read
View All
Surajpur School News: स्कूल के गेट पर ताला जडक़र छात्रों ने किया प्रदर्शन, बोले- महिला कर्मी और छात्राओं से अभद्रता करते हैं प्राचार्य

Ambikapur निगम की सामान्य सभा में महापौर मंजूषा भगत के वायरल ऑडियो पर मचा घमासान, विपक्ष ने किया बहिष्कार

Surguja News: खेत से लौटे माता-पिता तो लोहे के दरवाजे में चिपकी मिली 25 वर्षीय बेटी, लाश देख निकल पड़े आंसू

Indian Railway: अंबिकापुर से चलने वाली ट्रेनें हर दिन 2-3 घंटे लेट, सरगुजा क्षेत्र रेल संघर्ष समिति ने DRM से कहा- समस्या दूर करिए

Snake in Shop: कपड़ा दुकान में घुस गया करैत सांप, दुकानदार-कर्मचारियों में मचा हडक़ंप, भागते निकले बाहर, देखें Video