विविध भारत

जम्मू-कश्मीर में 4.6 तीव्रता वाले भूकंप के झटके, घरों से बाहर की ओर भागे लोग

जम्मू और कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए किए गए। गुरुवार सुबह आए भूकंप के इन झटकों की तीव्रता रिक्टर पर 4.6 मापी गई।

2 min read
Jan 10, 2019
जम्मू-कश्मीर में 4.6 तीव्रता वाले भूकंप के झटके, घरों से बाहर की ओर भागे लोग

नई दिल्ली। जम्मू और कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए किए गए। गुरुवार सुबह आए भूकंप के इन झटकों की तीव्रता रिक्टर पर 4.6 मापी गई। वहीं, दिन निकलते ही लगे झटकों से लोगों में अफरा—तफरी मच गई। लोग घरों से निकल कर बाहर की ओर भागने लगे। जिसके चलते घरों के बाहर लोगों की भीड़ जम गई। भूकंप के डर की वजह से लोग काफी समय तक घरों में जाने की हिम्मत नहीं जुटा सके।

डिजास्टर मैनेजमेंट विभाग के अनुसार भूकंप का केंद्र लेह से 63.6 किलोमीटर उत्तर में था। कारगिल से इसकी दूरी 193.1 किलोमीटर थी। आपको बता दें कि साल 2019 में यह पहला मौका है जब जम्मू कश्मीर में भूकंप के झटके महसूस किए गए हैं। हालांकि इससे पहले 2018 दिसंबर में कई बार भूकंप के झटके महसूस किए गए है। ये झटके काफी सामान्य और हलके रहे। जिससे किसी तरह के जान माल के नुकसान की खबर नहीं आई।

आपदा प्रबंधन विभाग के एक अधिकारी ने कहा कि भूकंप आज सुबह 8.22 बजे आया। भूकंप का केंद्र लेह से 63.6 किलोमीटर उत्तर था। उन्होंने बताया कि भूकंप का केंद्र 34.39 डिग्री उत्तरी अक्षांश और 78.21 डिग्री पूर्वी देशांतर में रहा। आपको बता दें कि इससे पहले 26 दिसंबर को जम्मू एवं कश्मीर में रिक्टर पैमाने पर 3.5 की तीव्रता के भूकंप के हल्के झटके महसूस किए गए थे। मौसम विभाग ने यह जानकारी दी। किसी के हताहत होने या कोई नुकसान होने की खबर नहीं थी। मौसम विभाग के एक अधिकारी के अनुसार जम्मू एवं कश्मीर क्षेत्र में सुबह 9.52 बजे भूकंप के झटके महसूस किए गए और इसका केंद्र धरती के अंदर 15 किलोमीटर की गहराई में था।

Published on:
10 Jan 2019 01:10 pm
Also Read
View All
Water crisis in Mainpat: Video: मैनपाट में 100 बस्तियों के लोग पी रहे नदी-नाले का गंदा पानी, सीएम ने कलेक्टर को लगाया फोन, कहा- जल्दी व्यवस्था करो

Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग