विविध भारत

भूकंप के झटकों से थर्राया हिमाचल प्रदेश, रिक्टर स्केल पर 3.0 मापी गई तीव्रता

हिमाचल प्रदेश में शनिवार तड़के एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए।
2 min read
Jun 23, 2018
earthquake
भूकंप के झटकों से थर्राया हिमाचल प्रदेश, रिक्टर स्केल पर 3.0 मापी गई तीव्रता

नई दिल्ली। हिमाचल प्रदेश में शनिवार तड़के एक बार फिर भूकंप के झटके महसूस किए गए। हालांकि अभी तक किसी भी प्रकार के नुकसान की खबर नहीं है।

रिक्टर स्केल पर 3.0 मापी गई भूकंप की तीव्रता

विभाग ने जानकारी दी है कि भूकंप सुबह लगभग 2.37 बजे आया और रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.0 मापी गई है। वहीं भूकंप का केंद्र जम्मू एवं कश्मीर सीमा से सटा चंबा बताया जा रहा है।

घंटों तक बाहर रहे लोग

भूकंप के झटकों से हिमाचल में दहशत का माहौल बन गया है, लोग अपने घरों से बाहर आ गए और कई घंटों तक बाहर ही रहे।

उत्तराखंड और हिमाचल में आए तेज भूकंप

बता दें कि पिछले कई समय में उत्तराखंड और हिमाचल में भूकंप ने कई बार दस्तक दी है। उत्तराखंड की अगर बात करें तो 14 जून को ही उत्तरकाशी में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। जब सुबह के समय वहां पर तेज भूकंप के झटके आए और लोग अपने घरों से बाहर भागने लगे। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 4.0 मापी गई थी। वहीं दिसंबर में भी उत्तराखंड के रुद्रप्रयाग में तेज भूकंप के झटके महसूस किये गये थे।

ऐसे मापी जाती है भूकंप की तीव्रता

गौरतलब है कि जब भी भूकंप के झटके महसूस किए जाते हैं तो उसकी तीव्रता रिक्टर स्केल पर मापी जाती है। वैज्ञानिकों का कहना है कि रिक्टर स्केल पर अगर भूकंप की तीव्रता 6 से कम होती है तो उसे नुकसानदायक नहीं कहा जा सकता।

वहीं अगर यह तीव्रता 7 से 9 के बीच मापी जाती है तो इमारतों के गिरने और समुद्री तूफान आने का खतरा होता है। जब भूकंप 9 से ऊपर के रिक्टर स्केल पर आता है तो भारी तबाही का कारण बन जाता है।

Published on:
23 Jun 2018 10:08 am
Also Read
View All
Bear Attack in Surguja: जंगल में खुखड़ी लेने गए ग्रामीण को भालू ने नोंच डाला, रायपुर ले जाते समय मौत, दूसरा घायल

Girl Commits Suicide: सीजीपीएसी की तैयारी करने अंबिकापुर आई युवती ने किया सुसाइड, दूसरी छात्रा ने मकान मालिक को बताया

Surguja Hostel News: हॉस्टल की छात्राओं से रात में मसाज कराने वाली गार्ड की हुई छुट्टी, धुलवाती थी वर्दी, देती थी धमकी

Surajpur School News: स्कूल के गेट पर ताला जडक़र छात्रों ने किया प्रदर्शन, बोले- महिला कर्मी और छात्राओं से अभद्रता करते हैं प्राचार्य

Ambikapur निगम की सामान्य सभा में महापौर मंजूषा भगत के वायरल ऑडियो पर मचा घमासान, विपक्ष ने किया बहिष्कार