भूकंप के बाद लोगों के चेहरों पर दिखी दहशत
जानकारी के मुताबिक, भूकंप के झटके उस वक्त महसूस किए, जब ज्यादातर लोग अपने घरों में सो रहे थे। जैसे ही भूकंप आया सभी की नींद टूट गई और सभी लोग अपने-अपने घरों से बाहर आ गए। भूकंप के झटकों के बाद लोगों के चेहरों पर दहशत साफ नजर आई। आपको बता दें कि पहाड़ी इलाकों में भूकंप आने से प्रकृति की दोहरी मार लोगों पर पड़ने की आशंका रहती है, क्योंकि अक्सर भूकंप के झटकों की वजह से भूस्खलन की घटनाएं होती हैं, जिसमें जान-माल के नुकसान की ज्यादा संभावनाएं रहती हैं।