सुरजपुर

Elephant died case: फसल की रखवाली के लिए लगे करंट वायर में चिपक कर हुई थी हाथी की मौत, किसान गिरफ्तार, फॉरेस्ट गार्ड सस्पेंड

Elephant died case: सूरजपुर जिले के प्रतापपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम करंजवार के आमापारा में मिला था हाथी का शव, करंट लगने से हुई थी मौत

2 min read
Farmer arrested (Photo- Patrika)

प्रतापपुर। सूरजपुर जिले के प्रतापपुर वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम करंजवार स्थित गेहूं के खेत में शुक्रवार की सुबह एक हाथी का शव मिला था। उसकी करंट लगने से मौत (Elephant died case) हुई थी। इस मामले में वन अमले ने खेत मालिक को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल खेत मालिक ने गेहूं फसल की सुरक्षा के लिए खेत में अवैध रूप से करंट प्रवाहित तार लगा रखा था। इसी बीच विचरण के दौरान हाथी उसकी चपेट में आ गया था। मामले में डीएफओ ने जहां फॉरेस्ट गार्ड को निलंबित किया है, वहीं रेंजर को भी नोटिस जारी किया है।

प्रतापपुर स्थित वन विभाग के कार्यालय से महज 2 किलोमीटर की दूरी पर प्रतापपुर-अंबिकापुर मार्ग पर स्थित ग्राम करंजवार में ग्रामीणों ने शुक्रवार की सुबह एक नर हाथी का शव (Elephant died case) पड़ा देखा। हाथी का शव ग्राम आमापारा स्थित गेहूं के खेत में पड़ा हुआ था।

ये भी पढ़ें

Hemp smuggling: स्कॉर्पियो में रखा था 2.80 लाख का गांजा, ग्राहक से पहले पहुंची पुलिस, 4 तस्कर दीवार फांदकर फरार, नाबालिग गिरफ्तार

Elephant dead body (Photo- Patrika)

सूचना पर वन विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची और हाथी के शव का पंचनामा किया। करंट लगने से हाथी की मौत हुई थी। मामले में वन अमले ने खेत मालिक रामलाल पिता जगदीश उम्र 55 वर्ष को गिरफ्तार कर न्यायालय से जेल भेज दिया है। आरोपी ने खेत की रखवाली के लिए करंट प्रवाहित अवैध तार (Elephant died case) लगा रखा था।

Elephant died case: फॉरेस्ट गार्ड निलंबित

मामले (Elephant died case) की गंभीरता को देखते हुए सूरजपुर डीएफओ ने फॉरेस्ट गार्ड प्रतापपुर जीतन सिंह को लापरवाही पर निलंबित कर दिया है। वहीं प्रतापपुर रेंजर उत्तम मिश्रा को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है।

ये भी पढ़ें

LPG cylinders seized: गोदाम में रखे 35 एलपीजी सिलेंडर जब्त, 23 थे भरे, इन 3 विभाग के अफसरों ने मारा छापा

Published on:
14 Mar 2026 08:32 pm
Also Read
View All

अगली खबर