विविध भारत

India China Tension: पूर्व सेना प्रमुख वीके सिंह का दावा, चीनी टैंट में आग लगने से हुई हिंसक झड़प

India China Tension के बीच Ex Army Chief VK Singh का बड़ा दावा Chinese Tent में Fire की वजह से हुई थी Galwan Valley में हिंसक झड़प सिंह बोले- आग लगने की वजह अब नहीं आई सामने

2 min read
Ex Army Chief VK Singh
पूर्व सेना प्रमुख वीके सिंह

नई दिल्ली। भारत-चीन के ( India China Tension ) LAC पर तनाव अब भी बरकरार है। इस बीच 15 जून को गलवान घाटी में हुई हिंसक झड़प ( Galwan Valley ) की असली वजह को लेकर पूर्व सेना प्रमुख वीके सिंह ( Ex Army Chief VK Singh ) ने बड़ा दावा किया है। वीके सिंह ने दावे के मुताबिक भारतीय जवानों ( India Soldier ) और चीनी सैनिकों ( PLA ) के बीच हिंसक झड़प की असली वजह चीनी सैनिकों के टैंट में आग लगना है।

एक निजी चैनल पर साक्षात्कार के दौरान पूर्व सेना प्रमुख ने दावा किया कि हिंसक झड़प का कारण चीनी टैंट में आग ( Fire in Chinese Tent ) लगना था। लेकिन ये कह पाना मुश्किल है कि आखिर उस टैंट में ऐसा क्या रखा था, जिससे वहां आग लगी।

इसलिए अहम ये दावा
पूर्व सेना प्रमुख वीके सिंह का ये दावा इसलिए अहम माना जा रहा है क्योंकि अब तक जो भी बातें सामने आई हैं उनसे सिंह का बयान कुछ अलग है।

क्योंकि अब तक ये कहा जा रहा था कि चीनी सैनिकों के पीछे ना हटने की वजह से भारतीय जवानों ने उनके टैंक को उखाड़ फेंका था, जिससे दोनों के बीच हिंसक झड़प हुई।

वीके सिंह ने कहा, 'भारत और चीन के बीच जो बातचीत हुई थी, उसमें फैसला हुआ था कि सीमा के पास से दोनों देशों के सैनिक वापस जाएंगे और कोई भी वहां मौजूद नहीं रहेगा।

इसी फैसले के मुताबिक जब 15 जून को भारतीय सेना के कमांडिंग अफसर अन्य जवानों के साथ देखने गए कि चीनी सैनिक वापस गए हैं या नहीं। पता चला कि वे वहां से नहीं गए हैं।'

जब चीनी सैनिकों के टैंट वहीं से नहीं हटे तो कमांडिंग ऑफिरस संतोष बाबू ने उन्हें हटाने को कहा। इसके बाद चीनी सैनिक अपने टैंट को हटा ही रहे थे कि अचानक उसमें आग लग गई।

वीके सिंह ने कहा कि वहां आग क्यों और कैसे लगी इसके बारे में अभी साफ जानकारी नहीं है कि उस टैंट में ऐसा क्या रखा हुआ था जो जल गया। हां इतना जरूर है कि ये टैंट भारती जवानों पर नजर रखने के लिए लगाया था, कि भारतीय जवान पीठे हटे हैं या फिर नहीं।

टैंट में आग लगने के बीच ही दोनों सेनाओं के जवानों के बीच बहस शुरू हो गई जिसने आगे चलकर हिंसक रूप ले लिया।

LAC पर बढ़ गया तनाव
चीनी सैनिकों के साथ हिंसक झड़प के बाद LAC पर तनाव और बढ़ गया। इस हिंसक झड़प में जहां भारत के 20 जवान शहीद हुए वहीं चीन के भी 45 सैनिक मारे गए। तनाव के बीच भारत ने नियंत्रण रेखा पर माउंटेन कार्प के एकीकृत बैटल ग्रुप (आईबीजी) की तैनाती की है। इस ग्रुप में शामिल जवान ऊंचे पहाड़ी इलाकों में युद्ध करने में पारंगत माने जाते हैं।

Published on:
29 Jun 2020 12:05 pm
Also Read
View All
Snake Bite Case: 10 वर्षीय बच्चे को सांप ने डसा, डॉक्टरों ने डेढ़ घंटे तक नहीं किया इलाज, हालत बिगड़ी तो कहा- यहां से ले जाओ

Ambikapur Car Accident Video: नेशनल हाइवे पर खड़े ट्रक से जा भिड़ी तेज रफ्तार कार, उड़े परखच्चे, 1 युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Fertilizer scam in Koria: सोसायटी मैनेजर की एक और करतूत, 115 किसानों को कागजों में बांट दिया खाद, जबकि गोदाम था सील

MCB Hospital News: रेफर करने के 6 घंटे बाद आई एंबुलेंस, महिला की मौत, CMHO और सुप्रीटेंडेंट बोले- हमें तो पता ही नहीं है

Pre BEd Entrance Exam Rules: प्री-बीएड और बीएससी नर्सिंग एंट्रेंस एग्जाम 11 को, व्यापमं के हैं सख्त नियम, चप्पल में देनी होगी परीक्षा, ये चीजें बैन