26 नवंबर 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

Hindi News / Miscellenous India / Weather Forecast: सात साल बाद बदली Monsoon की चाल, कई राज्यों में बारिश कर सकती है बेहाल

Weather Forecast: सात साल बाद बदली Monsoon की चाल, कई राज्यों में बारिश कर सकती है बेहाल

Weather Update देशभर में सात साल बाद Monsoon ने दी 12 दिन पहले दस्तक 2013 में 16 जून को ही पूरे देश में पहुंच गया था Monsoon अगले पांच दिन में Bihar, UP समेत देश के 10 से ज्यादा राज्यों में Heavy Rainfall Alert
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 27 Jun 2020, 11:00 AM IST

Monsoon in India

सात साल बाद मानसून ने बदली अपनी चाल

नई दिल्ली। देशभर के ज्यादातर इलाकों में मौसम ( Weather forecast ) लगातार करवट ले रहा है। देश के कई राज्यों में मानसून ( Monsoon in India ) ने ना सिर्फ अपनी आमद दर्ज करवा दी है बल्कि कहीं-कहीं तो जोरदार बारिश ( Heavy Rainfall ) से आफत भी शुरू हो गई है। बिहार, यूपी और असम में इस वक्त भारी बारिश, बाढ़ और वज्रपात से मुश्किलें बढ़ गई हैं। लेकिन इस बीच जो सबसे बड़ी खबर है वो ये कि इस बार मानसून ने अपना मिजाज बदल लिया है।

दरअसल 2013 के बाद एक बार फिर मानसून ने अपनी चाल में तेजी दिखाई है। इस बार मानसून ने 12 दिन पहले भारत को अपने आगोश में ले लिया है। भारतीय मौसम विभाग ( IMD ) की मानें तो ऐसा सात साल बाद हुआ है जब मानसून इतनी तेजी से देश के ज्यादातर इलाकों में अपनी उपस्थिति दर्ज करवा चुका है।

कोरोना संकट के बीच बच्चों को प्राइवेट से सरकारी स्कूलों में शिफ्ट कर रहे पैरेंट्स, आर्थिक तंगी समेत ये हैं बड़े कारण

मानसून अपनी निर्धारित सामान्य तिथि से 12 दिन पहले शुक्रवार को पूरे देश में पहुंच गया। इसके चलते देश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हुई। इस बीच उत्तर प्रदेश और झारखंड में बिजली गिरने ( Lightening ) की घटनाओं में 10 लोगों की मौत हो गई।

भारत मौसम विज्ञान विभाग ने अपनी विशेष दैनिक मौसम रिपोर्ट में कहा, ‘दक्षिण पश्चिम मानसून राजस्थान, हरियाणा और पंजाब के बाकी हिस्सों में आगे बढ़ गया है और यह 26 जून तक ही पूरे देश में पहुंच गया।

IMD के मुताबिक ऐसा 2013 के बाद हुआ है। मानसून अपनी 8 जुलाई की सामान्य तिथि से 12 दिन पहले भारत को कवर कर चुका है।

IMD महानिदेशक मृत्युंजय महापात्रा ने बताया 2013 में मानसून 16 जून को पूरे देश में पहुंच गया था। उसी समय उत्तराखंड में भीषण बाढ़ भी आई थी।

सामने आई वो एफआईआर जिसकी जवह से डर कर छिपते फिर रहे नवजोत सिंह सिद्धू, हुआ बड़ा खुलासा

इस वजह से बदला मानसून का मिजाज
बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र जो पश्चिम और उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ा और मध्य भारत के ऊपर चक्रवाती परिसंचरण से मानसून को आगे बढ़ने में मदद मिली।

इन राज्यों के लिए जारी हुआ अलर्ट
मानसून की बदलते मिजाज के बीच आईएमडी ने अगले कुछ दिनों के लिए देश के कई राज्यों में भारी से भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। इनमें बिहार, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश प्रमुख रूप से शामिल हैं।

बिजली गिरने की संभावना
अगले चार-पांच दिनों के दौरान पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड में कुछ स्थानों पर गरज के साथ बारिश होने और बिजली गिरने की आशंका है।

अगले दो दिन भारी बारिश का अलर्ट
आईएमडी के मुताबिक बिहार, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम, मेघालय और अरुणाचल प्रदेश में अगले दो दिन जोरदार बारिश की संभावना है। इसके अलावा उत्तर भारत के कई इलाकों में अच्छी बारिश हो सकती है।