विविध भारत

SC के पूर्व चीफ जस्टिस रंजन गोगोई के Corona Positive होने की Fake News हुई वायरल, पूरी तरह स्वस्थ्य हैं पूर्व CJI

Supreme Court के पूर्व चीफ जस्टिस Ranjan Gogoi के Corona Positive होने की Fake News सोशल मीडिया पर हुई वायरल बार बेंच ने ट्वीट के जरिए किया खबरों का खंडन बताया पूरी तरह स्वस्थ्य है पूर्व सीजेआई रंजन गोगोई

2 min read
पूर्व सीजेआई रंजन गोगोई के कोरोना पॉजिटिव होने की फेक न्यूज हुई वायरल

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ( Supreme Court ) के पूर्व मुख्य न्यायाधीश ( Former Chief Justice ) रंजन गोगोई ( Ranjan Gogoi ) और वर्तमान राज्यसभा सदस्य के कोविड-19 ( Covid 19 ) पॉजिटिव होने की फेक न्यूज ( Fake News ) सोशल मीडिया ( Social Media ) पर वायरल हो रही है। इसको लेकर कुछ मीडिया रिपोर्ट्स भी सामने आई हैं। हालांकि इन खबरों में कोई सच्चाई नहीं है।

इन खबरों को लेकर बार एंड बेंच की ओर से ट्वीट कर जानकारी साझा की गई है। सोशल मीडिया और कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में ये गलत खबर चल रही है कि सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस रंजन गोगोई कोरोना वायरस से संक्रमित हैं। ऐसा कुछ भी नहीं है। पूर्व सीजेआई ( CJI ) पूरी तरह स्वस्थ्य हैं।

आपको बता दें कि सोशल मीडिया लगातार इस तरह की फेक न्यूज सामने आ रही हैं। इसी कड़ी में बुधवार को राम मंदिर भूमि पूजन समारोह से पहले ये खबर सामने आई कि सुप्रीम कोर्ट के पूर्व चीफ जस्टिस रंजन गोगोई कोविड-19 संक्रमित हैं।

हालांकि ये खबर पूरी तरह फेक थी। बार बेंच की ओर से ट्वीटर पर ये जानकारी साझा की गई है कि रंजन गोगोई की सेहत बिल्कुल ठीक है और सोशल मीडिया पर उनके कोरोना संक्रमित होने की जो खबरें सामने आई हैं वो पूरी तरह गलत हैं।

आपको बता दें कि रंजन गोगोई ने अक्टूबर 2018 और नवंबर 2019 के बीच भारत के मुख्य न्यायाधीश के रूप में कार्य किया। इस दौरान उन्होंने ऐतिहासिक अयोध्या भूमि विवाद मामले की अध्यक्षता की थी। जहां सुप्रीम कोर्ट की पांच-न्यायाधीशों की संविधान पीठ ने सर्वसम्मति से एक विवादित अयोध्या भूखंड को एक ट्रस्ट को आवंटित करने का फैसला किया था जो वहां राम मंदिर के निर्माण की देखरेख करेगा।

दरअसल ये पहला मामला नहीं है। हाल में उत्तराखंड में लॉकडाउन को लेकर भी फेक खबरें तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुई थीं। हालांकि इसके बाद उत्तराखंड सरकार इस खबर का खंडन करते हुए इसको लेकर सही जानकारी साझा की थी।

इसी तरह बिहार में भी संपूर्ण लॉकडाउन लगाए जाने की फेक खबर सामने आई थी। इस पर नीतीश सरकार ने तुरंत एक्शन लेते हुए सही जानकारी जारी की थी।

Updated on:
05 Aug 2020 01:32 pm
Published on:
05 Aug 2020 10:54 am
Also Read
View All
Huge fire investigation: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में लगी आग की जांच शुरु, फोरेंसिक एक्सपर्ट ने जब्त किए अवशेष

Hot sunday: रविवार रहा इस सीजन का सबसे गर्म दिन, अंबिकापुर का पारा पहुंचा 41.5 डिग्री, बदलेगा मौसम, बारिश-आंधी के भी आसार

Huge fire in Ambikapur: पटाखा-प्लास्टिक गोदाम में लगी भीषण आग से जला पड़ोसी का घर, 2 व्यवसायियों के खिलाफ दर्ज हुई एफआईआर

Man climbed on tower: कोर्ट का फैसला सुनते ही 2 बच्चों को किया पत्नी के हवाले, फिर हाईटेंशन टावर पर चढ़ गया युवक, जानिए वजह

Huge fire in Ambikapur: आग से प्रभावितों को लेकर कांग्रेस जिलाध्यक्ष पहुंचे कलेक्टर के पास, कहा- इन्हें मुआवजा दिलाएं और व्यवसायी पर दर्ज करें एफआईआर