विविध भारत

हरिद्वार के सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र में धूं-धूं कर जली फैक्ट्री, आग पर काबू पाने की कोशिश जारी

आग हरिद्वार के सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र में लगी है।

less than 1 minute read
fire broke out in a factory

नई दिल्ली। उत्तराखंड के हरिद्वार में एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग इस कदर अपने भयानक रूप में है कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो रहा है।

हरिद्वार के सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र में भीषण आग

ये भी पढ़ें

बोतल फैक्ट्री में लगी भीषण आग से मची अफरा-तफरी

बताया जा रहा है कि आग हरिद्वार के सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र में लगी है। ये क्षेत्र पूरी तरह औद्योगिक क्षेत्र है जहां पर कई फैक्ट्रियां लगी हुई हैं। आग से करोड़ों के नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। घटना की खबर मिलते ही दमकल की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गईं।

आग के कारणों का अभी पता नहीं

आग कैसे लगी इस बात का पता अभी नहीं लग पाया है। आग काफी भयानक बताई जा रही है। दमकल के गाड़ियां आग की लपटों पर काबू पाने में लगी हुई हैं।

किसी के हताहत होने खबर नहीं

सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है। अभी तक किसी के हताहत होने की कोई खबर नहीं है। आग का पता लगते ही घटनास्थल पर कई लोगों का जमावड़ा लग गया है।

इससे पहले भी हो चुकी हैं ऐसी घटनाएं

बता दें कि हरिद्वार सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र में आग लगने की खबरें आती रहती हैं। एक साल पहले भी सिडकुल औद्योगिक क्षेत्र में एक गत्ता फैक्ट्री में भयंकर आग लग गई थी। जिसमें करोड़ों का नुकसान हुआ था। वहीं लगभग एक महीने पहले भी ऐसी ही एक घटना सामने आई थी। जब फैक्ट्री में भयानक आग लग गई थी।

ये भी पढ़ें

मेडिकल कॉलेज के माइक्रो बायोलॉजी विभाग के एसी में शॉर्ट सर्किट
Published on:
21 May 2018 09:17 am
Also Read
View All
Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग

Big incident in hospital: संकल्प हॉस्पिटल पर दर्ज होगा गैर इरादतन हत्या का मामला! जनरेटर में दुपट्टा फंसने से महिला गार्ड की हुई है मौत