विविध भारत

वर्ष 1925 के बाद पहली बार गांधी मैदान पर अदा नहीं होगी ईद की नमाज

Patna के Gandhi Maidan पर 95 वर्ष बाद अदा नहीं होगी Eid की नमाज Coroanvirus Lockdown के चलते लोगों से मैदान पर ना आने की अपील हर वर्ष 40 से 45 हजार की संख्या में लोग होतें हैं एकत्र

2 min read
95 साल बाद ईद पर अदा नहीं होगी नमाज

नई दिल्ली। देशभर में कोरोना वायरस ( coronavirus ) का असर हर क्षेत्र पर पड़ता दिखाई दे रहा है। कोरोना के असर से त्योहार भी अछूते नहीं रहे हैं। इबादत के पाक महीने रमजान ( Ramadan ) पर कोरोना का असर साफ दिखाई दे रहा है। रमजान का महीना अंतिम पड़ाव पर पहुंच गया है।

हर बार जहां इन दिनों बाजारों में खरीदारी की रौनक रहती है वहीं कोविड-19 ( Covid-19 ) के चलते त्योहार की चमक भी फीकी पड़ी है।

लेकिन इन सबके बीच एक और खबर ने लोगों को काफी मायूस किया है। दरअसल ये खबर है बिहार ( Bihar ) के पटना ( Patna ) स्थित गांधी नगर मैदान ( Gandhi Nagar Maidan ) की। जहां हर बार ईद के मौके पर बड़ी संख्या में नमाज ( Prayer ) अदा की जाती थी। लेकिन कोरोना वायरस के खतरे के बीच इस बार नमाज अदा करना मुश्किल लग रहा है।

दरअसल हर बार पटना के गांधी नगर मैदान पर 40 से 45 हजार लोग हिस्सा लेते थे। खास बात यह है कि इस दौरान मुख्यमंत्री भी शामिल होते थे। लेकिन इस वर्ष कोरोना लॉकडाउन के चलते ये मुमकिन नहीं लगता।

क्योंकि नमाज अदा करने के लिए इतनी बड़ी तादाद में लोग एकत्र होंगे तो सोशल डिस्टेंसिंग ( Social Distancing ) जैसे नियमों का क्या होगा। वहीं गृहमंत्रालय की ओर से जारी गाइडलाइन के मुताबिक किसी भी तरह के धार्मिक कार्यक्रमों जिनमें भीड़ जमा होने की संभावना है उन पर रोक लगाई गई है।

ऐसे में 1925 के बाद इस वर्ष ईद पर पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान में नमाज अदा करना मुश्किल लग रहा है।

मैदान पर ना आने की अपील
नमाज की शंकाओं के बीच ईद नमाज कमिटी गांधी मैदान के सदर महमूद आलम और सचिव मौलाना मो. मिस्बहुद्दीन ने लोगों से आग्रह किया है कि वे ईद की नामज के लिए मैदान ना आएं।

इतना ही नहीं कमेटी ने लोगों से लॉकडाउन के नियमों का पालन करने के भी अपील की है।

आपको बता दें कि करीब 95 वर्ष के बाद ये पहली बार ऐसा होगा जब पटना के ऐतिहासिक गांधी मैदान पर ईद की नमाज अदा नहीं की जाएगी।

Published on:
23 May 2020 02:39 pm
Also Read
View All
High Court order: लॉटरी सिस्टम से बनीं नगरपालिका अध्यक्ष, हारी उम्मीदवार ने हाईकोर्ट में दी चुनौती, न्यायाधीश ने सुनाया ये फैसला

Action on private schools: अंबिकापुर के इन 2 प्राइवेट स्कूलों पर चला प्रशासन का डंडा, तय दुकानों से महंगी किताबें खरीदने का बनाया था दबाव

SECL viral video: एसईसीएल में अवैध वसूली का वीडियो वायरल, ओवरटाइम ड्यूटी दिलाने 10-12 हजार और संडे को 2000 रुपए एक्सट्रा उगाही

Commits suicide: 3 बच्चों की मौत से दुखी पिता ने की आत्महत्या, कहता था- मेरे बच्चे ही नहीं बचे तो मैं जिंदा रहकर क्या करूंगा

Bulldozer action: विधवा बहन के घर पर चला बूलडोजर, नाराज भाजपा मंडल महामंत्री ने दिया इस्तीफा, कहा- किसी ने सपोर्ट नहीं किया