विविध भारत

Corona संकट के बीच Indian Railways ने रच दिया इतिहास, पूरा कर दिया कामयाबी का सपना

Coronavirus संकट के बीच Indian Railways ने रचा इतिहास पहली बार समय पर अपने गंतव्य तक पहुंची 100 फीसदी ट्रेनें 23 जून को भी भारतीय रेलवे ने की थी पूरी कोशिश 99.54 फीसदी रही थी दर

2 min read
भारतीय रेलवे ने रचा इतिहास

नई दिल्ली। कोरोना संकट ( Coronavirus ) के बीच एक अच्छी खबर आई है। खास तौर पर रेल से यात्रा करने वालों के लिए किसी खुशखबरी से कम नहीं है। भारतीय रेलवे (Indian Railways) ने जो देश की लाइफलाइन कही जाती है उसने कोरोना काल और लॉकडाउन के बीच एक नया कीर्तिमान स्थापित किया है।

दरअसल भारतीय रेलवे ने कोरोना लॉकडाउन ( Lockdown ) के बीच फंसे हुए मजदूरों और नागरिकों के लिए सबसे पहले रेलवे ने ही सेवा शुरू की। इस बीच भारतीय रेल ने एक नई कामयाबी हासिल की है। भारतीय रेल की ओर से 1 जुलाई को चलाए गए सभी ट्रेन राइट टाइम ( On time ) अपने नियत स्थान यानी गंतव्य तक पहुंचे। ये अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि ( Achievement ) है।

100 फीसदी सफलता दर
भारतीय रेलवे ने कोरोना संकट के बीच लोगों को अपनी मंजिल तक पहुंचाने का काम तो किया है ही साथ ही इस बार रेलवे ने बड़ी उपलब्धि भी हासिल की है। भारतीय रेल ने एक जुलाई बुधवार को कुल 201 ट्रेन चलाईं।
खास बात यह है कि इस दौरान ट्रेन बिलकुल समय से छूटी और एकदम निर्धारित समय ( Scheduled time ) पर डेस्टिनेशन तक पहुंची।

यानी इस बार भारतीय रेलवे ने टाइमिंग के मामले में अपने पिछले सभी रिकॉर्ड को तोड़ते हुए 100 फीसदी सफलता दर हासिल की है।

23 जून को 99.54 फीसदी सफलता
जानकारों की मानें तो भारतीय इतिहास में अब तक रेलवे को ये सफलता नहीं मिली थी। हालांकि 23 जून को भी रेलवे ने अपनी लगभग सभी ट्रेनों को समय पर ही संचालित किया। लेकिन उस दौरान 99.54% गाड़ियां ही समय पर अपने गंतव्य तक पहुंच पाए थे।

आपको बात दें कि भारतीय रेलवे का समय को लेकर हमेशा ही नाम खराब रहा है। माना जाता था कि भारतीय ट्रेनें कभी समय पर ना तो चल सकती है और अगर चलती हैं तो समय पर पहुंचना बहुत मिश्किल है। ज्यादातर ट्रेनों का लेट होना आम बात रही है।

कई ट्रेनें तो अपने समय के 24 घंटे लेट तक भी चलीं हैं। हालांकि पिछले कुछ सालों ने रेलवे विभाग ने अपने इस लेट-लतीफी को कम करने के लिए खूब मेहनत की है।

पिछले कुछ महीनों में रेलवे अपनी टाइमिंग को लेकर भी पाबंद है। ट्रेनों के लेट होने के घंटों में लगातार गिरावट देखी गई है।

Published on:
02 Jul 2020 01:33 pm
Also Read
View All
Petrol-Diesel Crisis: कोरिया-एमसीबी जिले में 8 लाख लीटर से ज्यादा पेट्रोल-डीजल का स्टॉक, बर्तन-जरिकेन में फ्यूल दिया तो खैर नहीं

Engineer died in Road Accident: रेत लोड ट्रैक्टर ने युवा इंजीनियर को मारी टक्कर, देखते ही SDM ने पहुंचाया अस्पताल, मौत

Newly Married Girl Suicide: सुहागरात पर नाबालिग पत्नी बोली- मैं किसी और को पसंद करती हूं, आपके साथ नहीं रहूंगी, फिर उठा लिया खौफनाक कदम

Surajpur Additional Collector: सूरजपुर अपर कलेक्टर के खिलाफ जांच शुरु, करोड़ों की जमीन सौदे में गड़बड़ी और बेनामी संपत्ति अर्जित करने के आरोप

Farmer Died: तेज आंधी-बारिश में गिरा पुआल से भरा लकड़ी का मचान, दबकर मर गया नीचे बैठा किसान, नहीं मानी बात