मेक इन इंडिया के तहत होगा निर्माण
इन सभी ट्रेक को मेक इन इंडिया के तहत भारत में ही निर्मित किया जाएगा। जिन कंपनियों को मौका मिलेगा वे इसक रख रखाव से लेकर इसके संचालन और वित्तपोषण आदि चीजों की जिम्मेदारी संभालेगी। रेलवे की मानें तो इससे ट्रांजिट टाइम में कमी आएगी। रोजगार के नए अवसर मिलेंगे, सेफ्टी का भरोसा मजबूत होगा और यात्रियों को वर्ल्ड क्लास ट्रैवल का अनुभव होगा।