
नई दिल्ली। देश की पहली महिला पुलिस महानिदेशक कंचन चौधरी भट्टाचार्य का सोमवार देर रात निधन हो गया। कंचन लंबे समय से बीमार चल रही थी, जिसके चलते उनको मुंबई के एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया था, जहां उन्होंने अंतिम सांस ली।
उत्तराखंड के डीजीपी कानून व्यवस्था अशोक कुमार ने उनके निधन की पुष्टि की है।
कंचन चौधरी भट्टाचार्य 1973 बैच की महिला आईपीएस अफसर थीं। कंचन चौधरी भट्टाचार्य उस समय अचानक चर्चा में आ गईं थी, जब 2004 में वह उत्तराखंड की पुलिस महानिदेशक बनीं थीं।
कंचन 31 अक्तूबर 2007 को डीजीपी के पद से रिटायर हुईं थी।
हालांकि पुलिस की नौकरी से सेवानिवृत्ति के बाद कंजन ने राजनीति में भी कदम रखा था।
वह 2014 के लोकसभा चुनाव में हरिद्वार लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव भी लड़ी थीं, लेकिन उनको सफलता नहीं मिल पाई थी।
आपको बता दें कि कंचन चौधरी भट्टाचार्य किरण बेदी के बाद देश की दूसरी महिला आईपीएस अधिकारी थीं।
कंचन ने 2004 में मेक्सिको में आयोजित इंटरपोल की बैठक में भारत प्रतिनिधित्व भी किया था। जबकि 1997 में उनको सरकारी सेवा में योगदान के लिए राष्ट्रपति पदक भी मिल चुका है।