26 सितंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

राहुल गांधी ने मोदी सरकार के 3 मंत्रियों को लिखी चिट्ठी, केरल के लिए मांगी मदद

Rahul Gandhi ने मोदी सरकार के तीन मंत्रियों को पत्र लिख केरल के लिए मदद मांगी राहुल गांधी ने यह पत्र केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, हर्षवर्धन और नितिन गडकरी को लिखा राहुल गांधी केरल की वायनाड लोकसभा सीट से सांसद
2 min read
Google source verification

•

image

Mohit sharma

•

Aug 27, 2019

d.png

,,

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने चार दिवसीय केरल यात्रा पर रवाना होने से पहले मोदी सरकार के तीन मंत्रियों को पत्र लिख केरल के लिए मदद मांगी है।

राहुल गांधी ने यह पत्र केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर, हर्षवर्धन और नितिन गडकरी को लिखा है।

पत्र में राहुल गांधी ने केरल में बाढ़ पुनर्वास कार्यों के लिए मदद मांगी है। आपको बता दें कि राहुल गांधी केरल की वायनाड लोकसभा सीट से सांसद हैं।

राहुल गांधी ने ग्रामीण विकास मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को एक पत्र लिख कर कहा कि मनरेगा के तहत आने वाले कार्यो का दायरा बढ़ाया जाए और एक परिवार के लिए निर्धारित काम के न्यूनतम दिवस को बढ़ाकर 200 दिन किया जाए।

गौरतलब है कि केरल में बाढ़ के कारण 100 से अधिक लोगों की मौत हो चुकी है और हजारों की संख्या में लोग विस्थापित हो चुके हैं।

राहुल गांधी ने 23 अगस्त को लिखे एक पत्र में कहा है कि केरल में पिछले कुछ दशकों के दौरान की सबसे भयानक बाढ़ आई है। भारी बारिश, बाढ़ और भूस्खलन के कारण लोग बेघर हो गए हैं, और कीचड़ भर जाने के कारण हजारों घर रहने लायक नहीं रह गए हैं।

उन्होंने कहा है कि अतीत में ग्रामीण विकास मंत्रालय ने महात्मा गांधी ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) के तहत, राज्य सरकार द्वारा अधिसूचित आपदा प्रभावित गांवों, विकासखंडों या जिलों के लिए विशेष बंदोबस्त किए थे।

उन्होंने कहा कि इसके अतिरिक्त मनरेगा अधिनियम, 2005 की धारा 3(4) केंद्र सरकार को इस बात का अधिकार देती है कि वह रोजगार के निर्धारित दिनों को बढ़ा सकती है।

उल्लेखनीय है कि राहुल गांधी ने 11 अगस्त से 14 अगस्त के बीच अपने संसदीय क्षेत्र वायनाड का दौरा किया था और राज्य में बाढ़ राहत एवं बचाव कार्य का जायजा लिया था। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों को दान करने की लोगों से अपील भी की है।