विविध भारत

Pranab Mukharjee Health: पूर्व राष्ट्रपति की सेहत को लेकर आया बड़ा अपडेट, बेटे अभिजीत ने दी ये जानकारी

Former President Pranab Mukharjee की सेहत में हो रहा सुधार बेटे Abhijeet Mukharjee ने Tweet के जरिए साझा की जानकारी मस्तिष्क में जमे खून के थक्के को हटाने के लिए की गई थी 10 अगस्त को हुई थी Brain Surgery

2 min read
Former President Pranab Mukharjee Health Update
पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की सेहत में हो रहा सुधार

नई दिल्ली। पूर्व राष्ट्रपति ( Former President ) प्रणब मुखर्जी ( Pranab Mukharjee ) की सेहत ( Health Update ) को लेकर बड़ा अपडेट सामने आया है। दरअसल पिछले दस दिनों से दिल्ली के आर्मी अस्पताल ( Army Hospital )में भर्ती पूर्व प्रेजिडेंट की सेहत में अब सुधार देखने को मिल रहा है। उनकी हालत स्थिर है और सभी प्रमुख पैरामीटर नियंत्रण में हैं। खास बात यह है कि ये जानकारी खुद उनके बेटे अभिजीत मुखर्जी ( Abhijeet Mukharjee ) ने दी है।

अभिजीन ने ट्वीट के जरिए बताया कि मेरे पिता की सेहत स्थिर है। उनकी स्वास्थ्य को लेकर सुधारात्मक संकेत मिल रहे हैं। आपको बता दें कि 10 अगस्त को पूर्व राष्ट्रपति की ब्रेन सर्जरी ( Brain Surgery ) के बाद से ही लगातार उनकी सेहत को लेकर हर किसी की नजर बनी हुई है। आर्मी अस्पताल में डॉक्टरों ( Doctor ) की टीम उनकी सेहत पर विशेषतौर से निगरानी रखे हुए हैं।

देश के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी की सेहत मे सुधार के संकेत मिले हैं। करीब 10 दिन बाद उनके स्वास्थ्य को लेकर अच्छी खबर सामने आई है। खुद उनके बेटे अभिजीत मुखर्जी ने ये बात ट्वीट के जरिए साझा की है। अभिजीत ने ट्वीट कर बताया है कि- मेरे पिता स्थिर हैं। उनके प्रमुख पैरामीटर नियंत्रण में हैं। उनमें सुधार के सकारात्मक संकेत दिखे हैं।

दिल्ली के आर्मी अस्पताल स्थित डॉक्टरों के मुताबिक पूर्व राष्ट्रपति के मस्तिष्क में खून का थक्का जम गया था, जिसके बाद उनकी आपातकाल में ब्रेन सर्जरी की गई थी। 10 अगस्त को पूर्व राष्ट्रपति की ब्रेन सर्जरी के बाद से ही उनकी सेहत में सुधार देखने को नहीं मिल रहा था।

कोरोना टेस्ट भी आया था पॉजिटिव
84 वर्षीय के पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी के मस्तिष्क में जमे खून के थक्के को हटाने के लिए की गई सर्जरी की गई थी। सर्जरी से पहले उनका कोरोना वायरस टेस्ट भी पॉजिटिव पाया गया था।

बेटी दो बार कर चुकी है भावुक पोस्ट
उधर पूर्व प्रेसिडेंट की बेटी और कांग्रेस नेता शर्मिष्ठा मुखर्जी पिता को याद करते हुए दो बार भावुक पोस्ट भी कर चुकी है। पहला पोस्ट उन्होंने पिता को पिछले वर्ष मिले भारत रत्न सम्मान को याद करते हुए किया था। जबकि दूसरा पोस्ट स्वतंत्रता दिवस को लेकर किया था, जिसमें उन्होंने कहा था कि अगले वर्ष पिता जरूर तिरंगा फहराएंगे।

इस इन पोस्ट के जरिए शर्मिष्ठा ने पिता के साथ बिताए भावुक पलों को याद किया था। शर्मिष्ठा ने बताया था कि उनके पिता बचपन से तिरंग फहराते आ रहे हैं। एक बार भी उन्होंने इसे मिस नहीं किया। इस वर्ष सेहत की वजह से वे भले ही तिरंगा ना फहरा पाए हों, लेकिन अगले वर्ष ये जरूर करेंगे।

Published on:
19 Aug 2020 10:35 am