6 नवंबर 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

India Railway: Corona संकट के चलते रेलवे ने उठाया बड़ा कदम, प्लेटफॉर्म टिकट की कीमतों में पांच गुना बढ़ोतरी

Coronavirus के बढ़ते खतरे के बीच Indian Railways ने लिया बड़ा फैसला अब स्टेशनों पर भीड़ नियंत्रण के लिए Platform Ticket की कीमतों में की पांच गुना बढ़ोतरी Western Railway ने सभी 6 डिविजनों में जारी किए जरूरी निर्देश
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

नई दिल्ली

•

image

Dheeraj Sharma

•

Updated: 18 Aug 2020, 4:38 PM IST

Indian Railway

भारतीय रेलवे का बड़ा फैसला

नई दिल्ली। कोरोना वायरस ( Coronavirus ) के बढ़ते खतरे के बीच लॉकडाउन ( Lockdown )और अनलॉक ( Unlock )प्रक्रिया के जरिए सरकारें इसके फैलाव को रोकने की कोशिशों में जुटी हैं। वहीं भारतीय रेलवे (Indian Railway ) भी हर जरूर कदम उठाकर काम कर रहा है। इस बीच रेलवे की ओर से बड़ी खबर सामने आई है। दरअसल रेलवे स्टेशन की प्लेटफॉर्म टिकट ( Platform Ticket ) को लेकर सोशल मीडिया पर जोरदार चर्चा हो रही है।

यही वजह है कि भारतीय रेलवे ने इसको लेकर सफाई दी है। दरअसल महाराष्ट्र के पुणे शहर में प्लेटफॉर्म टिकट की कीमत 50 रुपए कर दी गई थी। 10 रुपए में मिलने वाली टिकट के दाम सीधे 5 गुना बढ़ा दिए गए ऐसे में चर्चाएं शुरू हो गईं। अब रेलवे ने कहा है कि ये फैसला कोरोना की वजह से लिया गया है। कीमत ज्यादा होने की वजह से बिना वजह लोग रेलवे स्टेशन पर नहीं घूमेंगे।

मानसून को लेकर मौसम विभाग ने जारी किया सबसे बड़ा अलर्ट, देश के इन राज्यों में अगले कुछ दिनों तक होगी जोरदार बारिश, जानें अपने इलाके का हाल

कोरोना से जंग के बीच सरकार ने लॉकडाउन को लेकर उठाया बड़ा कदम, इन शहरों में 18 अगस्त से लगेंगी अतिरिक्त पाबंदियां

रेलवे स्टेशन पर अनावश्यक लोगों को आने से रोकने के लिए रेलवे ने बड़ा फैसला लिया है। प्लेटफार्म टिकट (Railway Station Platform Ticket) का मूल्य 50 रुपए कर दी गई। इसकी बड़ी वजह सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करवाना भी है।

5 गुना तक महंगी किए टिकट
आपको बता दें कि कोरोना महामारी के शुरुआती दिनों में ही रेलवे ने करीब 250 स्टेशनों पर प्लेटफॉर्म टिकट की कीमतें पांच गुना तक महंगी कर दी हैं। 10 रुपए में मिलने वाले प्लेटफॉर्म के टिकट अब सीधे 50 रुपए में मिलने लगे हैं।

दो घंटे बाद फिर 50 रुपए
यही नहीं रेलवे ने प्लेटफॉर्म टिकट पर स्टेशन पर रुकने की अवधि को दो घंटे कर दिया है। ऐसे में दो घंटे पूरे होने के बाद आपको दोबारा पचाल रुपए खर्च करने होंगे।

फिलहाल प्लेटफॉर्म टिकट को आप ऑनलाइन यूटीएस ऐप के जरिए ही खरीद सकते हैं।

सभी डिविजन में बढ़ाई कीमतें
पश्चिम रेलवे ने बड़ा कदम उठाते हुए अपने सभी 6 डिविजन में प्लेटफॉर्म टिकटों की कीमतें बढ़ाई हैं। इसके तहत मुंबई, वडोदरा, अहमदाबाद, राजकोट, रतलाम और भावनगर में टिकट दरों में बढ़ोतरी की गई है।
रेलवे बोर्ड ( Indian Railway Board) के अध्यक्ष वीके यादव ( VK Yadav) के मुताबिक टिकट दरों से संबंधित निर्देश डिवीजनल रेलवे प्रबंधकों को जारी किए जा चुके हैं। ये बदलाव कोरोना महामारी की वजह से भीड़ को नियंत्रित करने के लिए किए जा रहे हैं।