विविध भारत

AatmNirbhar Bharat: गेल स्टील खरीद के लिए 1000 करोड़ रुपये का टेंडर निकालेगी

स्वदेशी कंपनियों के ज़रिए सितंबर तक एक लाख टन स्टील ख़रीद का लक्ष्य धर्मेंद्र प्रधान ने मंत्रालय और कंपनियों के साथ एक व्यापक समीक्षा बैठक की

2 min read

अनुराग मिश्रा

नई दिल्ली। केंद्रीय पेट्रोलियम-प्राकृतिक गैस और इस्पात मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ( Petroleum Minister Dharmendra Pradhan ) ने लगभग 8000 करोड़ रुपये की पाइपलाइन प्रोजेक्ट्स ( Pipeline projects) को लेकर मंत्रालय और अलग अलग कंपनियों के साथ एक व्यापक समीक्षा बैठक की। ये सभी प्रोजेक्ट्स अलग अलग चरणों में पूरा होने की ओर है। समीक्षा बैठक में आत्मनिर्भर भारत पर जोर देते हुए धर्मेंद्र प्रधान ने इन परियोजनाओं के पूर्ण स्वदेशीकरण अपनाने को कहा।

गेल ( GIAL ), इस साल सितंबर तक भारत की कंपनियों से 1 लाख लाख टन स्टील की खरीद के लिए 1000 करोड़ रुपये से अधिक टेडर्स प्रोसेस करेगी। इसके अंतर्गत 800 किलोमीटर लाइन पाइप के निर्माण के लिए स्टील की आपूर्ति की जायेगी। प्रधानमंत्री ऊर्जा गंगा, जेएचबीडीपीएल पाइपलाइन के काम में लॉकडाउन के बाद तेजी तेज़ी आई है। इस प्रोजेक्ट के पूरा होने से देश में गैस आधारित अर्थव्यवस्था को बढ़ावा मिलेगा।साथ ही पूर्वी भारत को सेंट्रल नेचुरल गैस पाइपलाइन कॉरिडोर के ज़रिए पश्चिम के साथ जोड़ेगी।

इंडियन ऑयल, दक्षिण भारत में 6025 करोड़ रुपये की परियोजना लागत के साथ 1450 किलोमीटर लंबी प्राकृतिक गैस पाइपलाइन परियोजना को लागू कर रही है। इस परियोजना में लगभग 1.65 लाख एमटी स्टील पाइप के उपयोग की क्षमता है, जिसकी अनुमानित लागत लगभग 2060 करोड़ रुपये है। यह परियोजना भी आत्मनिर्भर अभियान के अनुरूप है।

इन्द्रधनुष गैस ग्रिड लिमिटेड, पूर्वोत्तर में प्राकृतिक गैस पाइपलाइन ग्रिड विकसित कर रहा है। इस पाइपलाइन ग्रिड से सभी 8 पूर्वोत्तर राज्यों को प्राकृतिक गैस की निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित होगी, उनकी आर्थिक वृद्धि में तेजी आयेगी और भारत में गैस आधारित अर्थव्यवस्था को आगे बढाने में मदद मिलेगी। आईजीजीएल जुलाई 2020 तक लगभग 73000 मीट्रिक टन स्टील की खरीद के लिए लगभग 950 करोड़ से अधिक का टेंडर निकालेगा।

ये भी पढ़ें

20 लाख करोड़ के पैकेज के बावजूद क्यों जनता को नहीं मिली राहत, जानें मोदी का पैकेज बाकी देशों से अलग क्यों ?
Updated on:
23 May 2020 08:11 am
Published on:
22 May 2020 10:11 pm
Also Read
View All
Water crisis in Mainpat: Video: मैनपाट में 100 बस्तियों के लोग पी रहे नदी-नाले का गंदा पानी, सीएम ने कलेक्टर को लगाया फोन, कहा- जल्दी व्यवस्था करो

Gang rape case: विधायक बोले- नाबालिग लड़कियों के साथ गैंगरेप की घटना सभ्य समाज के लिए कलंक, लेकिन कांग्रेसी सेंक रहे राजनीतिक रोटियां

Pickup accident: 30 बारातियों से भरी पिकअप पलटी, महिला समेत 2 की मौत, दर्जनभर घायलों में 4 की हालत गंभीर

Drowned in river: नदी में नहाने गए युवा चाचा-भतीजे की डूबकर मौत, दोस्त की बची जान, 10 दिन पहले डूब गए थे मामा-भांजी

Protest to put body on road: Video: महिला गार्ड का शव सडक़ पर रखकर परिजनों ने प्रदर्शन, संकल्प अस्पताल प्रबंधन से मुआवजे की मांग