विविध भारत

रहिए सावधान- प्लाज्मा के नाम पर ऑनलाइन हो रही ठगी, मैसेज एडिट कर हो रहा यह गंदा खेल

देहरादून में बलबीर रोड निवासी एक युवक की मां कोरोना वायरस से संक्रमित थीं। इस युवक ने सोशल मीडिया पर प्लाज्मा के लिए मदद मांगी। कुछ समय बाद इस युवक को एक फोन आया और उससे ढाई हजार रुपए की मांग करते हुए प्लाज्मा देने की बात कही गई।  
less than 1 minute read
• •
Updated: 16 May 2021, 12:11 PM IST
plasma.jpg

नई दिल्ली।

कोरोना (Coronavirus) संकट के इस कठिन दौर में हर कोई मानसिक और आर्थिक तौर पर परेशान है। वहीं, कुछ ऐसे लोग भी हैं, जो बुरे समय में भी ठगी और कालाबाजारी के काम में लगे हुए हैं और मानवता को शर्मसार कर रहे हैं। ऐसा ही एक मामला उत्तराखंड की राजधानी देहरादून से सामने आ रहा है।

देहरादून में आराघर चौकी पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार किया है। इस युवक की शिकायत एक स्थानीय व्यक्ति ने की थी। पुलिस के अनुसार, बलबीर रोड निवासी एक युवक की मां कोरोना वायरस से संक्रमित थीं। इस युवक ने सोशल मीडिया पर प्लाज्मा के लिए मदद मांगी। कुछ समय बाद इस युवक को एक फोन आया और उससे ढाई हजार रुपए की मांग करते हुए प्लाज्मा देने की बात कही गई।

आवेदक ने एक ऑनलाइन पेमेंट मोड से पहले 300 रुपए आरोपी व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर किए। इसके बाद आरोपी व्यक्ति लगातार पैसों के लिए युवक को कॉल करता रहा। यही नहीं, इस आरोपी व्यक्ति ने सोशल मीडिया पर युवक की ओर से डाले गए मैसेज को एडिट कर उसके नंबर की जगह अपना नंबर डालकर दूसरे ग्रुपों में मदद के लिए शेयर करता रहा। इस तरह वह युवक के अलावा कई और लोगों को मदद के नाम पर पैसों के लिए ठगता रहा।

इसकी सूचना मिलने पर युवक ने पुलिस में आरोपी के खिलाफ शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी व्यक्ति के खिलाफ महामारी एक्ट के साथ-साथ आईपीसी एक्ट की विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

Published on: